Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeLife StyleHolika Dahan 2024: होलिका दहन के दिन करें कपूर के 4 उपाय,...

Holika Dahan 2024: होलिका दहन के दिन करें कपूर के 4 उपाय, दिखेंगे आपको गजब के फायदे!


हाइलाइट्स

घी और कपूर को एक साथ जलाने से शुभता आती है.
कपूर के साथ गुलाब की पंखुड़ी जलाना भी शुभ माना जाता है.

Holika Dahan 2024 Upay : 25 मार्च 2024 को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा. इसके एक दिन पहले होलिका दहन किया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन में बुराइयों को जलाकर अच्छाइयों के साथ होली का पर्व मनाया जाता है. इस दिन कपूर से जुड़े कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें अपना कर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकते हैं, यहां तक कि आपके जीवन में फैली नकारात्मकता को भी कपूर के उपाय दूर करने में सक्षम माने जाते हैं. आइए जानते हैं कपूर के उपाय के बारे में भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

होलिका दहन पर करें कपूर के 4 उपाय

1. कपूर और लौंग का उपाय
अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ गई है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो होलिका दहन वाले दिन एक मिट्टी के पात्र में विषम संख्या में कपूर लें. अब इसमें उतनी ही संख्या में लौंग डालें, जितना कपूर लिया है. इसे जलाकर घर के हर एक कोने में घुमाएं. ऐसा करने से आपके घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक शक्तियां घर से दूर हो जाएंगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाएगा. ध्यान रहे यह उपाय सूर्यास्त के पहले कर लें.

यह भी पढ़ें – पुखराज के साथ धारण न करें यह रत्न, फायदे की जगह हो सकता है बड़ा नुकसान, किसके साथ न पहने कौन सा स्टोन

2. आम की लकड़ी और कपूर से करें हवन
होलिका दहन के दिन सुबह के समय अगर आप हवन करते समय आम की लकड़ी और कपूर का इस्तेमाल करते हैं, तो पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है और घर में फैला तनाव दूर हो जाता है.

3. घी में डूबा कपूर जलाएं
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तो होलिका दहन के दिन कपूर को घी में डूबा कर जलाएं और इसका धुआं पूरे घर में फैलाएं. इस उपाय से आपको लाभ मिलेगा. यहां तक कि आपके रिश्तों में भी मजबूती आएगी.

यह भी पढ़ें – Vastu Tips: घर में फिश एक्वेरियम रखने से पहले जान लें 5 वास्तु नियम, कितनी हो मछली की संख्या? दिशा-स्थान भी महत्वपूर्ण

4. कपूर के साथ जलाएं गुलाब की पंखुड़ी
अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या फिर आपके घर में लंबे समय से कोई समस्या बनी हुई है, जिससे आप छुटकारा पाना चाहते हैं, तो होलिका दहन की रात में कुछ गुलाब की पंखुड़ियां लें और कपूर के साथ उन्हें जला दें. अब इस राख को होलिका अग्नि में विसर्जित करें. इस उपाय से आपकी तमाम समस्याएं दूर हो सकती हैं.

Tags: Astrology, Holi, Holika Dahan



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments