Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife StyleHow To Make Curd Oats For Breakfast Recipe in Hindi - Curd...

How To Make Curd Oats For Breakfast Recipe in Hindi – Curd Oats Recipe: नाश्ते के लिए बनाएं टेस्टी कर्ड ओट्स, झटपट बनकर होगा तैयार, रेसिपी न्यूज


ऐप पर पढ़ें

ओट्स हमारे पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। ये घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं। ये एक सुपरफूड है, जो आपकी सेहत से जुड़ी सभी ज़रूरतों को पूरा करता है। इसी के साथ भूख लगने पर अगर क्विक मील चाहिए हो, या फिर पेट भरने वाला स्नैक या कुछ ऐसा जो सुबह नाश्ते के साथ आपको दिनभर के लिए एनर्जी दे तो आप ओट्स खा सकते हैं। ओट्स को आप कई तरीकों से तैयार कर सकते हैं। यहां जानिए कर्ड ओट्स बनाने की सबसे आसान और टेस्टी रेसिपी-

कर्ड ओट्स बनाने के लिए आपको चाहिए…

– ओट्स

– पानी

– नमक

– दही

– तेल

– राई

– जीरा

– उड़द दाल

– कड़ी पत्ता

– हींग

– धनिया पत्ती

– अदरक

– गाजर

– खीरा

– प्याज

– हरी मिर्च

कर्ड ओट्स कैसे बनाएं 

इसे बनाने के लिए ओट्स को पानी में उबाल लें और फिर जब ये पक जाए और गाढ़ा हो जाए तो इसे ठंडा होने दें। जब ये पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसमें दही मिलाएं। दही को ओट्स में अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर इसमें नमक और सारी सब्जियां मिक्स करें। अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर इसमें जीरा और राई चटकाएं। इसमें उड़द दाल मिलाएं और इसे सुनहरा होने तक भून लें। अब इसमें कद्दूकस किया अदरक, कड़ी पत्ता, मिर्ची डालें। अंत में हींग डालें और इसे दही-ओट्स में मिक्स करें। इसे अच्छे से मिक्स करें और फिर सर्व करें। आप चाहें तो इसमें कुछ अनार के दानों को मिला सकते हैं। ये इसके स्वाद को और बढ़ा सकते हैं।

Gond Ke Laddoo Recipe: ठंड से बचने के लिए खाएं गोंद के लड्डू, शरीर का दर्द भी होगा ठीक



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments