[ad_1]
हाइलाइट्स
ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है करेला.
करेले का जूस शरीर की कई बीमारियों में बेहद फायदेमंद होता है.
How to Make Karele Ka Juice: स्वाद में कड़वा करेला गुणों के मामले में बेहद ‘मीठा’ है. करेले का जूस भी डायबिटीज मरीजों के लिए ‘रामबाण औषधि’ से कम नहीं है. करेला ब्लड में मौजूद शुगर को कंट्रोल करने में बेहद लाभकारी होता है. यही वजह है कि शुगर पेशेंट्स को करेले का जूस पीने की भी सलाह दी जाती है. करेले का जूस पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के साथ ही स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. करेले का जूस कई अन्य बीमारियों में भी लाभकारी होता है. आप अगर दिन की शुरुआत करेगे के जूस से करते हैं तो कई बीमारियां आपके पास फटकने का नाम नहीं लेंगी.
आप अगर घर पर करेले का जूस तैयार करना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और पोटेशियम से भरपूर करेले का जूस मिनटों में बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
इसे भी पढ़ें: Bajra Soup Recipe: सर्दियों में पिएं न्यूट्रिएंट्स से भरपूर बाजरा सूप, इस तरीके से मिनटों में बनाएं
करेले का जूस बनाने के लिए सामग्री
करेले – 3
नींबू रस – 1/2
काला नमक – 1/2 टी स्पून
पानी – 1 कप
इसे भी पढ़ें: Breakfast Recipe: दिल को हेल्दी रखने के लिए पिएं एवोकाडो स्मूदी, इस आसान तरीके से बनाएं
करेले का जूस बनाने की विधि
गुणकारी करेले का जूस बनाने के लिए सबसे पहले करेले को धोएं और उन्हें साफ कर काटें. इस दौरान करेले के बीच निकाल लें. आप चाहें तो करेले को छीलकर भी उसके टुकड़े काट सकते हैं. करेले के टुकड़े करने के बाद मिक्सर जूसर में करेले के टुकड़े डाल दें और ऊपर से आधा चम्मच काला नमक और आधा नींबू निचोड़ दें. इसके बाद जार में एक कर पानी मिलाएं और ढक्कन लगाकर ग्राइंड कर जूस तैयार करें.
जब करेले को अच्छी तरह से पीसकर जूस तैयार करने के बाद एक बर्तन में छन्नी की मदद से जूस को छान लें जिससे जूस में किसी भी तरह के टुकड़े नहीं रह पाएंगे. आप चाहें तो बिना छना करेले का जूस भी पी सकते हैं. इसके बाद जूस को सर्विंग गिलास में डालें और उस पर ऊपर से काला नमक और थोड़ा सा नींबू और डालकर सर्व करें. करेले का जूस नियमित सेवन करने से शरीर को बेहद फायदा पहुंचाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : December 14, 2022, 08:03 IST
[ad_2]
Source link