Monday, September 2, 2024
Google search engine
HomeWorldHow To View Green Comet: आज धरती के पास आएगा ग्रीन कॉमेट,...

How To View Green Comet: आज धरती के पास आएगा ग्रीन कॉमेट, सिर्फ 41 किमी होगी दूरी, 50 हजार साल बाद इस दुर्लभ नजारे को कैसे देखें


वॉशिंगटन : हाल ही में खोजा गया एक धूमकेतु, C/2022 E3 (ZTF), हमारे सौर मंडल से गुजर रहा है और कहा जा रहा है कि इसे नग्न आंखों से भी देखा जा सकता है। 12 जनवरी को यह कॉमेट सूर्य से अपनी निकटतम दूरी पर था और 1 फरवरी को यह पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इसका मतलब है कि धरतीवासियों के पास आज इसे देखने का सबसे अच्छा मौका है। अब सवाल यह है कि इस हरे धूमकेतु (Green Comet) को कैसे देखा जा सकता है?

1 फरवरी 2023 को C/2022 E3 (ZTF) कॉमेट हमारी धरती के सबसे करीब होगा। इस दौरान पृथ्वी से इसकी दूरी सिर्फ 0.28 AU या करीब 41 किमी होगी। ऑनलाइन एस्ट्रोनॉमी गाइड के मुताबिक 1 फरवरी को धूमकेतु पूरी रात भारत के आसमान में दिखाई देगा। चूंकि यह सर्कंपोलर (circumpolar) है यानी यह पूरी रात क्षितिज के ऊपर रहेगा। अर्थ स्काई के मुताबिक यह धूमकेतु 50 हजार साल में पहली बार पृथ्वी के इतना नजदीक आ रहा है।

Spiral In Space Video: अंतरिक्ष में घूमते ‘बवंडर’ को देखकर धरतीवासी हैरान, पलक झपकते हुआ गायब, जानें रहस्यमय घटना की सच्चाई

किसी उपकरण की जरूरत नहीं

यह 12 फरवरी को रात 10:12 बजे अपने उच्चतम बिंदु पर पहुंच सकता है, जब यह उत्तरी क्षितिज से लगभग 45 डिग्री ऊपर मौजूद होगा। हालांकि आप इसे अपनी नग्न आंखों से भी देख सकते हैं लेकिन किसी दूरबीन या उपकरण के इस्तेमाल से कॉमेट को देखना और अधिक आसान हो जाएगा। शहर की रोशनी से दूर किसी शांत और अंधेरी जगह पर इस देखना और सुविधाजनक होगा क्योंकि वहां प्रकाश प्रदूषण नहीं होगा।

घर बैठे कैसे दिखेगा नजारा?

ग्रीन कॉमेट जनवरी से आसमान में चमक रहा है और आने वाले कुछ दिनों में पृथ्वी और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच से गुजरेगा। इस दौरान इसकी रफ्तार 2,07,000 किमी प्रति घंटा होगी। उत्तरी गोलार्ध में इसे साफ आसमान में आसानी से देखा जा सकता है। अगर आप शहर में हैं और आपके आसमान कोई मैदान नहीं है तो इस घटना को वर्चुअल टेलिस्कोप प्रोजेक्ट के लाइवस्ट्रीम में भी देखा जा सकेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments