Home Education & Jobs HPCL recruitment 2023: मैकेनिकल इंजीनियर के 276 पदों पर भर्ती, देखिए hindustanpetroleum.com पर

HPCL recruitment 2023: मैकेनिकल इंजीनियर के 276 पदों पर भर्ती, देखिए hindustanpetroleum.com पर

0
HPCL recruitment 2023: मैकेनिकल इंजीनियर के 276 पदों पर भर्ती, देखिए hindustanpetroleum.com पर

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

HPCL recruitment 2023: हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एचपीसीएल के इस भर्ती अभियान में मैकेनिकल इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटैंट और अन्य पदों पर नियुक्ति की जाएगी। एचपीसीएल की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन फार्म सब्मिट करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2023 है। एचपीसीएल भर्ती में आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि भर्ती आवेदन की शर्तें, आवेदन योग्यता व चयन प्रक्रिया की विस्तृत सूचना के लिए पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

एचपीसीएल भर्ती में रिक्तियों का ब्योरा: एचपीसीएल भर्ती अभियान में मैकेनिकल इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटैंट, इंस्ट्रुमेंशन इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर व अन्य पदों की कुल 276 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रिक्तियों के पदवार ब्योरे के लिए पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क : अनारक्षित, ओबीसीएनसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1180 है। एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।


Direct link to apply

एचपीसीएल भर्ती 2023 में ऐसे करें आवेदन:

ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाएं।

होम पेज पर दिख रहे Career पेज को चेक करें।

इसके बाद मौजूद लिंक  “Recruitment of Officers 2023-24” पर क्लिक करें।

अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट भी करा लें।

[ad_2]

Source link