[ad_1]
इस स्मार्टवॉच में 3डी कर्व्ड ग्लास एक्सटीरियर और लेदर स्ट्रैप भी मौजूद है। Huawei Watch Buds में कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही तीन दिन तक की बैटरी लाइफ भी दी गई है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल।
Huawei Watch Buds की कीमत:
इस वॉच को अभी भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। यूके में इसकी कीमत GBP 449.99 (लगभग 45,000 रुपये) है। इसे केवल ब्लैक करंट कलर में ही पेश किया गया है। यह यूके में प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। इसकी बिक्री 1 मार्च से शुरू होगी।
हुआवे वॉच बड्स के फीचर्स:
इसमें 466×466 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.43 इंच AMOLED कलर टचस्क्रीन दी गई है। साथ ही इसमें 6 एक्सिस इनर्शियल सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ ही ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर 5.0, एंबियंट ऑप्टिकल सेंसर, हॉल इफेक्ट सेंसर, कैपेसिटिव सेंसर और बोन कंडक्शन कंपोनेंट (VACC) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
यह स्मार्टवॉच तीन दिन की बैटरी लाइफ के साथ आती है। यह ब्लूटूथ सपोर्ट करती है। इसमें वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस है जिसके लिए इसे IP54 रेटिंग मिली है। इसमें अटैच मैग्नेटिक डिजाइन दिया गया है।
ईयरबड्स की बात करें तो ये इनबिल्ट माइक्रोफोन के साथ भी फिट हैं और क्रिस्टल-क्लियर कॉल के लिए एआई नॉइज कैंसलेशन भी दिया गया है। इसमें 40 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देने का दावा किया गया है। ये बड्स एंड्रॉइड 7.0 या बाद के वर्जन, EMIUI 12.0 या बाद के वर्जन और आईओएस 9.0 या बाद के वर्जन के साथ कंपेटिबल है।
[ad_2]
Source link