[ad_1]
ICAI CA Final Results 2022 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने ICAI CA फाइनल रिजल्ट 2022 की तारीख जारी कर दी है। फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 10 जनवरी, 2023 को संस्थान द्वारा घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.org पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, “नवंबर 2022 में आयोजित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम मंगलवार, 10 जनवरी, 2023 को घोषित किए जाने की संभावना है और जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर दर्ज और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
आईसीएआई ने सीए फाइनल की परीक्षाएं 1 नवंबर से 16 नवंबर 2022 तक आयोजित की थीं। सीए इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 नवंबर से 17 नवंबर तक ऑफलाइन मोड में हुई थीं।
ICAI CA Final Results 2022: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए देख सकेंगे रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in. पर जाना होगा।
स्टेप 2- होम पेज पर ” ICAI CA Final Results 2022 for Final, Inter courses” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
स्टेप 4- अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लीजिए।
स्टेप 6- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
ICAI CA November Exam 2022: सीए परीक्षा नवंबर के नतीजे 14 जनवरी से पहले होंगे जारी
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने कहा है कि ICAI CA नवंबर में आयोजित हुई परीक्षा के परिणाम 14 जनवरी से पहले जारी कर दिए जाएंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट icai.org से रिजल्ट डाउनलोड करना होगा।
[ad_2]
Source link