Home Education & Jobs ICAI CA Foundation Result 2022: सीए फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम 3 या 4 फरवरी को जारी होने की संभावना

ICAI CA Foundation Result 2022: सीए फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम 3 या 4 फरवरी को जारी होने की संभावना

0
ICAI CA Foundation Result 2022: सीए फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम 3 या 4 फरवरी को जारी होने की संभावना

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

ICAI CA Foundation Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटैंट्स ऑफ इंडिया की ओर से आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2022 3 या 4 फरवरी 2023 को जारी किए जा सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने सीए फाउंडेशन परीक्षा में भाग लिया हो वे अपना रिजल्ट आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर चेक कर सकेंगे।

आइईसीएआई के सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने सीए फाउंडेशन रिजल्ट की संभावित तिथि के बारे में जानकारी शेयर करते हुए बताया कि फाउंडेशन रिजल्ट 3 या 4 फरवरी 2023  को जारी किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को रिजल्ट का आधिकारिक ऐलान होने का इंतजार करना चाहिए। इससे पहले खंडेलवाल ने ट्वीट किया था कि सीए फाउंडेशन का रिजल्ट 30 जनवरी से 6 फरवरी 2023 के बीच घोषित किए जा सकते हैं।

आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 के महीने में किया गया था। CA फाउंडेशन नवंबर 2022 परीक्षा 14 दिसंबर, 16, 18 और 20 दिसंबर को आयोजित की गई थी। CA छात्र जो CA फाउंडेशन दिसंबर 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने परिणाम का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

 

[ad_2]

Source link