Home Education & Jobs ICAI CA November 2023: इंटर, फाइनल नवंबर 2023 परीक्षा के लिए एडमिट जारी, करें डाउनलोड

ICAI CA November 2023: इंटर, फाइनल नवंबर 2023 परीक्षा के लिए एडमिट जारी, करें डाउनलोड

0
ICAI CA November 2023: इंटर, फाइनल नवंबर 2023 परीक्षा के लिए एडमिट जारी, करें डाउनलोड

[ad_1]

ICAI CA November 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इंटर और फाइनल नवंबर 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org और eservices.icai.org पर जाकर अपना ICAI CA इंटर, फाइनल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार अपनी लॉगिन जानकारी, जैसे कि अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके आईसीएआई सीए इंटर  2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

आईसीएआई CA इंटर, फाइनल एडमिट कार्ड 2023 को परीक्षा के दिन लेकर जाना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड नहीं लाएंगे, उन्हें परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस दिन होंगी परीक्षाएं

ग्रुप 1 के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा आईसीएआई की ओर से 2, 4, 6 और 8 नवंबर को और ग्रुप 2 के लिए 10, 13, 15 और 17 नवंबर को आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर, सीए फाइनल परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी। ग्रुप 1 के लिए 1, 3, 5, और 7 और ग्रुप 2 के लिए 9, 11, 14 और 16 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

– एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड करने के लिए यहां करें क्लिक

ICAI CA INTER, FINAL NOVEMBER 2023 ADMIT CARD: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org और  eservices.icai.org. पर जाना होगा।

स्टेप 2- अब होम पेज पर जाकर ” Examination” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब “CA November Exams” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अब उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल स्क्रीन दिखाई देगी।

स्टेप 5- यहां मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 6- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।

 

 

[ad_2]

Source link