Home National ICAR AIEEA UG 2023 Exam: नहीं होगी ICAR AIEEA UG 2023 की परीक्षा, अब ऐसे मिलेगा एडमिशन

ICAR AIEEA UG 2023 Exam: नहीं होगी ICAR AIEEA UG 2023 की परीक्षा, अब ऐसे मिलेगा एडमिशन

0
ICAR AIEEA UG 2023 Exam: नहीं होगी ICAR AIEEA UG 2023 की परीक्षा, अब ऐसे मिलेगा एडमिशन

[ad_1]

ICAR AIEEA UG 2023 Exam: एग्रीकल्चर की पढ़ाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली ICAR AIEEA UG 2023 परीक्षा को इस साल से बंद कर दिया गया है. इसके लिए NTA ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके यह जानकारी दी है. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए संबद्ध संस्थानों में 20% अखिल भारतीय कोटा सीटों पर एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट या CUET UG का उपयोग करेगी. NTA ICAR AIEEA और CUET दोनों प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है.

NTA ने आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा, ‘ICAR द्वारा अब यह निर्णय लिया गया है कि अब तक ICAR-AIEEA के माध्यम से किए जा रहे अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एडमिशन शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) के माध्यम से किया जाएगा. इसलिए, शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए 20% ICAR अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए कृषि और संबद्ध विषयों में अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए कोई ICAR-AIEEA (UG) परीक्षा नहीं होगी.’ CUET UG के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इच्छुक उम्मीदवार cuet.samarth.ac.in पर 12 मार्च तक फॉर्म जमा कर सकते हैं.

NTA ने कहां, ‘उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ICAR की आधिकारिक वेबसाइट icar.org.in पर जाएं और प्रॉस्पेक्टस/सूचना बुलेटिन को विवरण के रूप में पढ़ें. इसमें आपको आयुसीमा, योग्यता परीक्षा में उत्तीर्ण/उपस्थित होना, योग्यता परीक्षा में न्यूनतम अंक, छूट आदि के बारे में जानकारी मिल जाएगी. उम्मीदवारों को CUET UG 2023 के लिए आवेदन करने से पहले आरक्षण, प्रवेश प्रक्रिया, आदि से संबंधित तमाम जानकारी के लिए प्रॉस्पेक्टस को ध्यान से पढ़ें.

Tags: Entrance exams, Exam

[ad_2]

Source link