Home Education & Jobs ICSI CS Executive, Professional Result: इस तारीख को जारी होंगे परिणाम

ICSI CS Executive, Professional Result: इस तारीख को जारी होंगे परिणाम

0
ICSI CS Executive, Professional Result: इस तारीख को जारी होंगे परिणाम

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

ICSI CS Executive, Professional result date: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आज घोषणा की कि सीएस प्रोफेशनल और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के नतीजे 25 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिसंबर 2022 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक  वेबसाइट icsi.edu पर अपने स्कोर चेक कर सकेंगे।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट सुबह 11 बजे और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम का रिजल्ट  दोपहर 2 बजे 25 फरवरी को घोषित किया जाएगा।

परिणाम घोषित होने के बाद, परिणाम उम्मीदवार के सब्जेक्ट वाइज के ब्रेक-अप के साथ संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि डाउनलोड करने के लिए परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद फॉर्मल री- रिजल्ट- कम- मार्क्स स्टेटमेंट की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी। हालांकि, प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए रिजल्ट- कम- मार्क्स- स्टेटमेंट परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा।

बता दें, एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए अगली परीक्षा 1 जून से 10 जून, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। जून 2023 की परीक्षा के लिए पंजीकरण फॉर्म 26 फरवरी तक उपलब्ध होंगे।

ICSI CS December 2022 Result: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.examresults.net पर जाना होगा।

स्टेप 2- ” CS Executive and Professional exam result” लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4- मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।

स्टेप 5-  रिजल्ट आपके सामने होगा।

स्टेप 6- इसे डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

 

 

[ad_2]

Source link