[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
ICSI CS Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा 2023 के परिणाम आज, 25 अगस्त को घोषित किए जिसमें भूमिका सिंह ने रैंक-1 हासिलि की है। आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट शुक्रवार को करीब 2 बजे घोषित हुआ। सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा का आयोजन 1 जून 2023 से 10 जून 2023 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में में किया गया था। जिन अभ्यर्थियों ने सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा में भाग लिया हो वह ऑफिशियल वेबसाइट www.icsi.edu पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आईसीएसआई एग्जीक्यूटिव रिजल्ट 2023 में टॉप-10 रैंक लाने वाले अभ्यर्थियों की सूची:
रैंक 1: भुमिका सिंह
रैंक 2: सालिनी भाविन खांट
रैंक 3: रोहन दिनेश पंजवानी
रैंक 4: अनुष पंडमाकर शेट्टी
रैंक 5: मयंक लोढ़ा
रैंक 6: साहिल पटेल
रैंक 7: के बालासुब्रमण्यम
रैंक 8: अस्मि कैलाश अग्रवाल
रैंक 9: कुणाल
रैंक 10: अश्लेषा शैलेशकुमार प्रजापति
आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट/स्कोर ऐसे चेक करें:
आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जााएं।
होम पेज पर दिख रहे लिंक ICSI executive results 2023 पर क्लिक करें।
लॉगइन डिटेल्स दर्ज करें और सब्मिट बटन दबाएं।
अब आपका रिजल्ट आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर होगा।
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी प्रिंट कराकर रख लें।
सीएस एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम और प्रोफेशनल प्रोग्राम की अगली परीक्षाएं 21 दिसंबर 2023 से 30 दिसंबर 2023 तक होंगी। आवेदन ऑनलाइन जमा कराए जाएंगे। अगली परीक्षाओं के लिए 26 अगस्त से ही आवेदन शुल्क जमा कराकर छात्र अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
[ad_2]
Source link
