[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
ICSI December 2022 Executive result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आज, 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे कंपनी सेक्रेटरी (CS) के एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के परिणामों की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। बता दें, आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल परीक्षा का रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया गया था। जिसमें चिराग अग्रवाल ने पहली रैंक हासिल की है।
ICSI December 2022 Executive result- Direct Link
ICSI CS December 2022 Result: ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.examresults.net पर जाना होगा।
स्टेप 2- ” CS Executive exam result” लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4- मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।
स्टेप 5- रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप 6- इसे डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
बता दें, एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए अगली परीक्षा 1 जून से 10 जून, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। जून 2023 की परीक्षा के लिए पंजीकरण फॉर्म 26 फरवरी तक उपलब्ध होंगे।
[ad_2]
Source link