[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
IIMC Admissions 2023: अगर आप देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान में प्रवेश पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए आखिरी मौका है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) ने सोमवार को अपने छह परिसरों में संचालित होने वाले विभिन्न कोर्सेज में कुछ खाली सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की है।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए आयोजित इस प्रकिया में आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर, 2023 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है। खाली सीटों से संबंधित जानकारी के लिए आईआईएमसी की वेबसाइट iimc.gov.in चेक करें।
प्रवेश प्रभारी प्रो. राकेश गोस्वामी के अनुसार इस प्रक्रिया में वहीं विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो CUET (PG) परीक्षा में उपस्थित हुए थे और IIMC का ऑप्शन चुना था। इन सीटों पर प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को भरे हुए आवेदन फॉर्म को ईमेल के माध्यम से languagecoursesiimc2023@gmail.com पर भेजना होगा। प्रवेश ई-काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान तैयार ऑल इंडिया रैंक के आधार पर दिया जाएगा।
– आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक
प्रवेश के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों का जन्म 1 अगस्त 1998 को या उसके बाद (1 अगस्त, 2023 को अधिकतम 25 वर्ष) होना चाहिए। SC/ST कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए जन्म तिथि 1 अगस्त 1993 या उसके बाद (1 अगस्त, 2023 को अधिकतम 30 वर्ष) की होनी चाहिए।
आईआईएमसी में प्रवेश के इस राउंड में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे आईआईएमसी की वेबसाइट पर विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ें और फॉर्म जमा करने से पहले अपनी अपनी पात्रता की जांच करें।
[ad_2]
Source link