
[ad_1]
JEE Advanced Result 2023 Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) कल यानी 18 जून 2023 को JEE Advanced 2023 का रिजल्ट (JEE Advanced Result) जारी करने वाला है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं और अपने रिजल्ट (JEE Advanced 2023 Result) का इंतजार कर रहे हैं, वे IIT JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. JEE Advanced की परीक्षा 4 जून को आयोजित की गई थी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jeeadv.ac.in/ पर क्लिक करके भी JEE Advanced Result 2023 को चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी अपना रिजल्ट (JEE Advanced Result) देख सकते हैं. JEE Advanced 2023 परीक्षा 4 जून 2023 को दो पालियों में पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी. JEE Advanced OMR Response Sheet 9 जून 2023 को वेबसाइट पर उपलब्ध था. इस बीच, 11 जून 2023 को आंसर की जारी की गई थी.
JEE Advanced Result 2023 ऐसे करें चेक
JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर लॉग ऑन करें.
होम पेज पर उपलब्ध JEE Advanced Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और आपका JEE Advanced Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
JEE Advanced Result 2023 चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
.
Tags: IIT, JEE, JEE Advance
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 08:38 IST
[ad_2]
Source link