[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
आईआईटी बीएचयू में पहली दिसंबर से शुरू हो रहे सालाना प्लेसमेंट मेले की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। धनराजगिरी-2 हॉस्टल को हर बार की तरह प्लेसमेंट हब के रूप में तैयार कर दिया गया है। ऑनलाइन इंटरव्यू की निगरानी के लिए हॉस्टल के विभिन्न कमरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। ट्रेनिंग ऐंड प्लेसमेंट सेल की तरफ से 150 छात्रों का दल, कर्मचारी और अधिकारी व्यवस्था में लगे हैं। आईआईटी बीएचयू के छात्रों द्वारा बनाए गए प्लेसमेंट पोर्टल पर अब तक 1600 से ज्यादा छात्र रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 326 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने लगभग 450 प्रोफाइल पर छात्रों के साक्षात्कार की तैयारी की है। इनमें कुछ कंपनियां एक से ज्यादा पद और प्रोफाइल पर छात्रों का चयन करेंगी।
आईआईटी बीएचयू के बहुमंजिला धनराजगिरी-2 हॉस्टल को हर बार की तरह प्लेसमेंट हब के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। अलग-अलग कमरों में कंपनियों के इंटरव्यू कराने की व्यवस्था के साथ ही निगरानी के लिए भी शिक्षकों और छात्रों का दल बनाया गया है। यह व्यवस्था प्लेसमेंट के दौरान परदर्शिता और उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए की गई है। इसके अलावा सभी कमरों और कॉरिडोर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
आईआईटी के प्लेसमेंट पोर्टल पर इंटरव्यू देने वाले हर छात्र की हाजिरी लगाने की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही प्रवेश द्वार पर मौजूद वॉलेंटियर्स भी छात्रों की इंट्री करेंगे। इंटरव्यू रात 12 बजे के बाद से शुरू हो जाएंगे।
एनआईटी के बीटेक छात्र को 45 लाख का सैलरी पैकेज, जानें किस कोर्स में मिल रहे तगड़े जॉब ऑफर
प्लेसमेंट ड्राइव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस बार हमें हर बार से ज्यादा प्लेसमेंट और बेहतरीन पैकेज की उम्मीद है।- -प्रो. सुशांत श्रीवास्तव, प्लेसमेंट अधिकारी-आईआईटी बीएचयू।
मुश्किल नहीं, नामुमकिन होगी नकल
इंटरव्यू स्थल यानी धनराजगिरी-2 हॉस्टल में कोई छात्र किताब या पेपर नहीं ले जा सकेगा। वह अपने लैपटॉप और मोबाइल ही ले जा सकेंगे। पेन और पेपर उन्हें कमरे में ही उपलब्ध कराया जाएगा। मोबाइल उन्हें टेबल पर रखना होगा जिसकी लगातार निगरानी होगी। इसी तरह ऑनलाइन इंटरव्यू के दौरान वह लैपटॉप पर कोई ई-बुक या पेपर नहीं खोल सकेंगे। लैपटॉप पर दूसरा विंडो खुलते ही सॉफ्टवेयर उनका इंटरव्यू खुद-ब-खुद निरस्त कर देगा।
[ad_2]
Source link