Home Education & Jobs IIT Dhnabad: मैथ एंड कंप्यूटिंग में शुरू होगी बीटेक की पढ़ाई, जेईई एडवांस के जरिए होगा एडमिशन

IIT Dhnabad: मैथ एंड कंप्यूटिंग में शुरू होगी बीटेक की पढ़ाई, जेईई एडवांस के जरिए होगा एडमिशन

0
IIT Dhnabad: मैथ एंड कंप्यूटिंग में शुरू होगी बीटेक की पढ़ाई, जेईई एडवांस के जरिए होगा एडमिशन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

आईआईटी आईएसएम में अगले एकेडमिक सत्र (2024-25) से मैथ एंड कंप्यूटिंग विषय का बीटेक कोर्स शुरू किया जाएगा। यह कोर्स चार वर्षीय होगा। इस कोर्स में जेईई एडवांस के जरिए नामांकन लिया जाएगा। कोर्स का संचालन मैथ एंड कंप्यूटिंग विभाग द्वारा किया जाएगा।

आईआईटी धनबाद की बोर्ड ऑफ गवर्निंग (बीओजी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वर्तमान में इस विभाग द्वारा मैथेमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग विषय में पांच वर्षीय एंटीग्रेटेड एमटेक कोर्स संचालित किया जा रहा है। इस कोर्स के प्रति छात्रों के रूझान को देखते हुए संस्थान की बोर्ड ऑफ गवर्निंग ने मैथ एंड कंप्यूटिंग विषय चार वर्षीय बीटेक कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। बीओजी की बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन प्रो प्रेमव्रत ने की। बैठक में संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रो जेके पटनायक, उपनिदेशक प्रो धीरज कुमार समेत बोर्ड के सदस्य उपस्थित थे।

2025-26 से बीएस-एमएस की पढ़ाई मैथ एंड कंप्यूटिंग में बीटेक कोर्स शुरू करने के बाद संस्थान के बीओजी ने एकेडमिक सत्र (2025-26) पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बैचलर ऑफ साइंस, मास्टर ऑफ साइंस कोर्स भी शुरू करने का निर्णय लिया है। कोर्स का संचालन संस्थान के कैमिस्ट्री विभाग द्वारा किया जाएगा। इस कोर्स में छात्रों को फिजिक्स और कैमिस्ट्री के साथ बॉयोलॉजी की भी पढ़ाई करनी होगी। देश के कुछ ही आईआईटी में अभी बीएस-एमएस की पढ़ाई हो रही है।

इंस्टीट्यूट रिसर्च एंड डेवलपमेंट बोर्ड का गठन

आईआईटी आईएसएम की बोर्ड ऑफ गवर्निंग ने संस्थान में रिसर्च फैसिलिटी को विश्वस्तरीय बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बोर्ड ऑफ गवर्निंग ने इंस्टीट्यूट रिसर्च एंड डेवलपमेंट बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इस बोर्ड के चेयरमैन संस्थान के डीन आरएंडडी होंगे। यह बोर्ड संस्थान के रिसर्च फैसिलिटी को और बेहतर बनाने में मदद करेगा। साथ ही यह बोर्ड संस्थान के दिल्ली और कोलकाता सेंटर में रिसर्च फैसिलिटी डेवलप करने के लिए उत्कृष्ट आधारभूत संरचना विकसित करने में मदद करेगा।

 

 

[ad_2]

Source link