Home National IMD Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में बढ़ रही ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

IMD Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में बढ़ रही ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

0


ऐप पर पढ़ें

Weather Forecast, Weather Update Today, IMD Rainfall Alert, 18 December Weather Report: उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है और तापमान में कमी आ रही है। मौसम विभाग (IMD) ने उन राज्यों के बारे में बताया है जहां पर आने वाले दिनों में ठंड का कहर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तरी राजस्थान के इलाकों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में मिनिमम तापमान 3-8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जोकि नॉर्मल से एक से तीन डिग्री सेल्सियस से कम है। इसके अलावा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पंजाब और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप देखा गया।

इस राज्य में दो दिनों तक बारिश की भी चेतावनी

आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलेगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में सुबह और शाम के समय अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तरी यूपी के इलाकों में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 21 और 22 दिसंबर, दो दिनों तक तमिलनाडु में भारी बारिश होने वाली है। 

फतेहपुर दो डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान

राजस्थान में सीकर का फतेहपुर क्षेत्र सबसे ठंडे स्थान के रूप में दर्ज किया गया जहां शनिवार की रात न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार चुरू में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, करौली में 3.5 डिग्री, संगरिया (हनुमानगढ़) में 4.5 डिग्री, अलवर व पिलानी में 5.4-5.4 डिग्री, सीकर में 5.5 डिग्री व नागौर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अन्य स्थानों पर रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य में आगामी 48 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है। 



Source link