Home Sports IND vs BAN: शुभमन गिल ने करियर में पहली बार किया ये कारनामा, 24 साल की उम्र में हासिल किया खास मुकाम

IND vs BAN: शुभमन गिल ने करियर में पहली बार किया ये कारनामा, 24 साल की उम्र में हासिल किया खास मुकाम

0
IND vs BAN: शुभमन गिल ने करियर में पहली बार किया ये कारनामा, 24 साल की उम्र में हासिल किया खास मुकाम

[ad_1]

Shubman Gill celebrates his maiden Test century- India TV Hindi

Image Source : BCCI
Shubman Gill celebrates his maiden Test century

IND vs BAN Shubman Gill: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने करियर के 12वें टेस्ट में उस मुकाम को छू लिया जो किसी भी बल्लेबाज का पहला और बड़ा सपना होता है। उन्होंने अपने करियर की 23वीं पारी में पहला शतक लगाया। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में 24 साल के गिल ने 100 के आंकड़े को छूने के लिए 148 गेंदें खेली। खास बात यह कि उन्होंने इस माइलस्टोन को बड़े स्टाइल में अपने नाम किया। उन्होंने भारतीय पारी के 48वें ओवर में मेहदी हसन मिराज को लॉन्ग ऑन मे चौका जड़कर सेंचुरी पूरी की। हालांकि गिल अपने करियर मे इससे पहले 4 अर्धशतक लगा चुके हैं जिसमें 91 रन उनकी सबसे बड़ी पारी थी।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में भी गिल अच्छी टच में नजर आए पर उनकी इनिंग 40 गेंदों में 20 रन पर रुक गई। लेकिन मैच की दूसरी पारी में उन्होंने अपने टेस्ट करियर की सबसे बड़ी ख्वाहिश को पूरा कर लिया। शुभमन गिल ने 148 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के की मदद से करियर के पहले शतक को अपने नाम कर लिया।     

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link