Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeSportsIND VS ENG: यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड,...

IND VS ENG: यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इस खास मामले में बन गए नंबर-1 – India TV Hindi


Image Source : GETTY
जायसवाल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

IND VS ENG 5th Test: 22 साल के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपने छोटे से करियर में ही बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़कर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज में उनका बल्ला जमकर चल रहा है। यशस्वी जायसवाल ने सीरीज के आखिरी मैच में भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को एक खास लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है। 

जायसवाल ने तोड़ा तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल टेस्ट फॉर्मेट में भी फैंस को टी20 क्रिकेट का मचा दे रहे हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में अभी तक 26 छक्के जड़ चुके हैं। वह इसी के साथ किसी एक टीम के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 25 छक्के लगाए थे। लेकिन जायसवाल ने एक ही सीरीज में सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

टेस्ट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय 

26 छक्के – यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड

25 छक्के – सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया
22 छक्के – रोहित शर्मा बनाम साउथ अफ्रीका
21 छक्के – कपिल देव बनाम इंग्लैंड
21 छक्के – ऋषभ पंत बनाम इंग्लैंड

विराट कोहली का ये रिकॉर्ड तोड़ा 

टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में भी यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 26 छक्के लगाए हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 9 टेस्ट मैचों में ही 29 से ज्यादा छक्के लगा दिए हैं। वहीं, जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 655 रन बनाए थे। वहीं, जायसवाल के इस सीरीज में 712 बना दिए हैं। 

ये भी पढ़ें

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, IND vs ENG टेस्ट सीरीज में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

IND VS ENG: बैजबॉल का बैंड बजाने के बाद अश्विन-कुलदीप में क्यों छिड़ी बहस? Video देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

Latest Cricket News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments