Home National IND vs PAK: क्या भारतीय टीम ने कर दी गलती, दिग्गज कॉमेंटेटर ने दी चेतावनी

IND vs PAK: क्या भारतीय टीम ने कर दी गलती, दिग्गज कॉमेंटेटर ने दी चेतावनी

0
IND vs PAK: क्या भारतीय टीम ने कर दी गलती, दिग्गज कॉमेंटेटर ने दी चेतावनी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला शुरू हो चुका है. एशिया कप के इस मुकाबले पर क्रिकेटप्रेमियों से लेकर एक्सपर्ट्स तक की पैनी नजर है. जैसे कि मैच शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर सवाल खड़े हो गए. यह सवाल मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का है. भारत के लिए 111 मैच खेल चुके संजय मांजरेकर ने कहा कि भारत की प्लेइंग इलेवन देखकर पता चलता है कि टीम में बैटिंग को लेकर इनसिक्योरिटी है.

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला पल्लेकल में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. प्लेइंग इलेवन की बात करें तो रोहित ने कहा कि टीम में दो खिलाड़ियों की वापसी हो रही है. ये खिलाड़ी हैं श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह. प्लेइंग इलेवन में तीसरे सीमर की जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर संभालेंगे. मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है.

स्टार स्पोर्ट्स पर कॉमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक कमी की ओर संकेत किया. मांजरेकर ने कहा, शमी को बाहर रखना ठीक नहीं है. मुझे यह फैसला थोड़ा गलत लगता है. हर कोई बैटिंग की गहराई की बात करता है लेकिन बॉलिंग की गहराई को भूल जाता है. इसमें कोई शक नहीं कि स्विंग के लिए अनुकूल पिच और मौसम में मोहम्मद शमी ज्यादा खतरनाक होते. लेकिन भारतीय टीम ने शमी की बजाय शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में रखा है. शायद टीम को अपनी बैटिंग पर खासकर मिडिल-लोअर ऑर्डर पर भरोसा नहीं है.’

भारतीय टीम (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा , शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तानी टीम (प्लेइंग इलेवन): इमाम उल हक, फखर जमां, बाबर आजम (कप्तान), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रउफ.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Mohammed Shami, Sanjay Manjrekar, Shardul thakur, Team india

[ad_2]

Source link