Friday, July 19, 2024
Google search engine
HomeNationalINDIA गठबंधन में होगी तकरार? कोटा में छात्रों की आत्महत्या से बढ़ी...

INDIA गठबंधन में होगी तकरार? कोटा में छात्रों की आत्महत्या से बढ़ी टेंशन; टॉप 5 खबरें


ऐप पर पढ़ें

एक तरफ केंद्र में विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ मिलकर लड़ने की रणनीति बना रहे हैं तो वहीं राज्यों में सपा और आम आदमी पार्टी अपने अलग उम्मीदवारों का ऐलान करने में लगे हैं। एक ओर समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में दो और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं, खबर है कि आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ने का मन बना रही है। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर पार्टियां क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत जमीन तैयार करने में जुटी हुईं हैं। चंद्रयान मिशन की बात करें तो इस समय रोवर प्रज्ञान लगातार अध्ययन कर रहा है। उसने अपनी पहली बाधा को बड़ी आसानी से पार कर लिया।

MP में SP ने चुने उम्मीदवार, AAP बिहार में तैयार; ‘INDIA’ में तकरार?

I.N.D.I.A गठबंधन को विधानसभा चुनाव से पहले साथी ही झटका देते नजर आ रहे हैं। एक ओर समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में दो और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं, खबर है कि आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ने का मन बना रही है। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर पार्टियां क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत जमीन तैयार करने में जुटी हुईं हैं। पढ़ें पूरी खबर

पहली मुश्किल से प्रज्ञान रोवर का सामना, आया क्रेटर; ISRO भी था चिंतित

चंद्रयान-3 मिशन की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद रोवर प्रज्ञान लगातार चांद पर टहल रहा है और अहम जानकारियां लैंडर के माध्यम से धरती तक भेज रहा है। हालांकि चांद की अनजान सतह पर टहलना इतना भी आसान नहीं है। रास्ते में क्रेटर्स भी बाधा बन सकते हैं। प्रज्ञान ने चांद पर अपनी पहली बाधा पार कर ली है। यह एक 100 मिमी गहर क्रेटर था। इसके बाद वैज्ञानिक और ज्यादा उत्साहित हैं और उन्हें पूरा विश्वास हो गया है कि प्रज्ञान हर बाधा को  पार करके अध्ययन जारी रख सकता है। पढ़ें पूरी खबर…


छात्रों के सुसाइड केसों ने बढ़ाई टेंशन,कोचिंग सेंटरों में टेस्ट पर रोक

‘सुसाइड सिटी’ बने कोटा में आत्महत्या करने वाले छात्रों की मौत का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन चिंताजनक रूप से बढ़ता जा रहा है। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा में रहने वाले दो और छात्रों ने रविवार को आत्महत्या कर ली, जिससे इस साल अब तक यहां मरने वाले छात्रों की संख्या 23 हो गई है। यह संख्या 2015 के बाद से अब तक की सबसे अधिक है, जब प्रशासन ने पहली बार आत्महत्या करने वाले छात्रों के रिकॉर्ड इकट्ठा करना शुरू किया था। 23 में से 6 मौतें अकेले अगस्त महीने में हुईं, जिसके बाद प्रशासन ने रविवार को जल्दबाजी में एक आदेश जारी कर कोचिंग सेंटरों को दो महीने के लिए किसी भी प्रकार का टेस्ट लेने से रोकने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

भारतीय खेलों के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया नीरज का नाम

अपना वजन कम करने के लिये खेलना शुरू करने वाले नीरज चोपड़ा का हरियाणा के एक गांव से भारतीय खेलों के सबसे बड़े सितारों में नाम दर्ज कराने तक का सफर इतना गौरवमयी रहा है कि हर कदम पर एक नई विजयगाथा वह लिखते चले जा रहे हैं। दो साल पहले टोक्यो में उन्होंने ओलंपिक ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में भारत की झोली में पहला पीला तमगा डाला। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 23 साल थी और महान निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले वह दूसरे भारतीय बने। खेलों के महासमर में एथलेटिक्स में लंबे समय से पदक का सपना संजोये बैठे भारत को रातोंरात मानों एक चमकता हुआ सितारा मिल गया। पूरा देश उसकी कामयाबी की चकाचौंध में डूब गया और यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। पढ़ें पूरी खबर

फ्रांस में मुस्लिम छात्राओं के अबाया पहनने पर लगेगी रोक, क्या है नियम

फ्रांस सरकार स्कूलों में मुस्लिम महिलाओं के इस्लामिक अबाया (एक तरह का वस्त्र) पहनने पर रोक लगाने जा रही है। सरकार का कहना है कि यह शिक्षा में कड़े धर्मनिरपेक्ष कानूनों का उल्लंघन करती है। देश में लंबे समय से स्कूलों में अबाया पहनने को लेकर बहस जारी थी। यहां पहले ही इस्लामिक हेडस्कार्फ पहनने पर रोक लगाई जा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments