Friday, July 19, 2024
Google search engine
HomeNationalindia tv exit poll 2023 of madhya pradesh rajasthan chhattisgarh 5 states...

india tv exit poll 2023 of madhya pradesh rajasthan chhattisgarh 5 states – India TV Exit Poll 2023 : पांच में से 3 राज्यों में कांग्रेस को गुड न्यूज, एक जगह कमल खिलने की उम्मीद; इंडिया टीवी के एग्जिट पोल से समझें कौन किस पर हावी, देश न्यूज


India TV Exit Poll 2023 : देश के पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में अब विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। सभी राज्यों के नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। हालांकि उससे पहले आज आए इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल (India TV-CNX Exit Poll) की मानें तो पांचों राज्यों में से तीन में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है, जबकि एक जगह भाजपा का कमल खिल सकता है। वहीं, मिजोरम में दोनों ही दल सत्ता से दूर दिख रहे हैं। अगर एग्जिट पोल के यह नतीजे सही निकले तो इस बार जनता और राजनीतिक दलों के लिए बेहद चौंकाने वाले साबित हो सकते हैं। हिंदी भाषी राज्यों में जहां कांग्रेस और भाजपा के बीच ही कांटे की टक्कर है, वहीं तेलंगाना और मिजोरम क्षेत्रीय दलों का दबदबा माना जा रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। क्या इस बार इन राज्यों में मौजूदा सरकार ही रिपीट होगी या विपक्षी दल कोई करिश्मा कर सकते हैं तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल ने सभी राजनीतिक दलों की धड़कनें जरूर बढ़ा दी हैं।

एग्जिट पोल में देखें पांचों राज्यों का हाल

– मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा का कमल खिल सकता है। एमपी में शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के कमलनाथ पर पड़ते दिख रहे हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से BJP के खाते में 140-159 सीटें आती दिख रही हैं, जबकि CONGRESS को 70-89 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य 0-2 सीटोंं पर सिमट सकते हैं।

– राजस्थान में अगर एग्जिट पोल के आंकड़े फाइनल नतीजे में तब्दील होते हैं तो यह भाजपा के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकते हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में से CONGRESS को 94-104, BJP को 80-90 और अन्य 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है। 

– इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों में से CONGRESS को 94-104, BJP को 80-90 और अन्य 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है। 

– राजस्थान में इस बार 25 साल पुराना रिवाज बदल सकता है। राजस्थान में अशोक गहलोत की ‘गारंटी’ करिश्मा दिखाती दिख रही हैं और कांग्रेस यहां दोबारा सरकार बना सकती है।

– इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों में से MNF को 14-18, CONGRESS को 08-10, ZPM को 12-16 और BJP को 00-02 सीटें मिलने का अनुमान है।

– तेलंगाना में भी इस बार कांग्रेस शानदार जीत के साथ पहली बार अपनी सरकार बना सकती है। अगर यह एक्जिट पोल सही साबित हुए तो दक्षिण भारत में कर्नाटक के बाद कांग्रेस की यह दूसरी बड़ी जीत होगी। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों में से सत्तारूढ़ BRS को 31-47, CONGRESS 63-79, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM 05-07 और BJP को महज 02-04 सीटें मिलने का ही अनुमान है।

– छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एक बार फिर करिश्मा कर सकती है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल छत्तीसगढ़ में के अनुसार, छत्तीसगढ़ में BJP को 30-40, CONGRESS 46-56 अन्य को 03-05 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अगर यह एक्जिट पोल सही साबित हुए तो भूपेश बघेल राज्य में दोबारा सरकार बना सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments