[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
India Vs England World Cup match in Lucknow: लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में हो रहे इंडिया-इंग्लैंड वर्ल्ड कप मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। मैच और पीईटी की परीक्षा के चलते रविवार को लखनऊ का ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। लखनऊ की ज्यादातर मार्गों पर लंबा-लंबा जाम देखने को मिला। बाइक, कार वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। जाम में घंटों तक गाड़ियां फंसी रहीं। किसी को घर पहुंचा था तो कोई मैच के लिए इकाना स्टेडियम की ओर जा रहा था। जाम के चलते लोगों को शॉर्टकट का भी सहारा लेते देखा गया। शनिवार को रूट को लेकर प्रशासन ने जो एडवाइजरी जारी की थी, जाम ने उसे पूरी तरह से चौपट कर दिया। ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम और अलर्ट भी पूरी तरह से नाकाम नजर आए। इकाना स्टेडियम जाने वाले रास्तों पर भी लम्बा जाम देखने को मिला है।
जाम की स्थिति यह थी कि लोगों को घंटों सड़क पर ही बिताने पड़ गए। लखनऊ का आलम यह था कि शहीद पथ पर दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। भीषण धूप और गर्मी के चलते लोगों ने अपने वाहनों को जहां-तहां खड़ा कर लिया। कामता से इकाना स्टेडियम तक करीब सात किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। एयरपौर्ट और कानपुर रोड का भी हाल लगभग ऐसा ही था। यहां भीषण जाम के चलते कार सवारों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार के सर्विस लेन से शहीद पथ पर आने वाले वाहनों के चलते शहीद पथ की रफ्तार भी पूरी तरह से रुकी नजर आई।
मैच को लेकर लोगों के उत्साह ने नाकाम कर दिया ट्रैफिक सिस्टम
लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में रविवार को वर्ल्डकप मैच हो रहा है। इसको लेकर लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसलिए प्रशासन की ओर से शनिवार को रूट एडवाइजरी जारी की गई थी। लेकिन रविवार की सुबह होते ही ट्रैफिक की व्यवस्था पूरी तरह से नाकाम हो गई। प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में बताया गया था कि स्टेडियम से 500 मी. की दूरी पर कोई निजी व व्यवसायिक वाहन नहीं आ जा सकेंगे। स्टेडियम परिसर तक सिर्फ कार पास वाले वाहन ही जाएंगे। दर्शकों को अपने वाहन पलाशियो मॉल में पार्क करने होंगे। यह पार्किंग पूरी भर जाती है तो यहां से कैंसर अस्पताल के बीच बनी पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे। सभी दो पहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुये पलासियो मॉल के पीछे पार्क होंगे। पुलिस मुख्यालय, यूपी-112 मुख्यालय के पीछे की सड़क की तरफ अस्थायी सिटी बस, ऑटो-टेम्पो स्टैण्ड होंगे, यहां पर ये वाहन सवारी बैठा-उतार सकेंगे। एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे।
[ad_2]
Source link