भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात इंडियन आर्मी।
India Vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा है। भारतीय सेना भी पाक को मुहंतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बार-बार कह रहे हैं कि भारत कभी भी उनके देश पर हमला कर सकता है। इस बीच भारत ने बुधवार को देश भर में सिविल मॉक ड्रिल का आयोजन करने जा रहा है। इससे पाकिस्तान को और अधिक टेंशन हो रही है।