[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
India vs Wales Hockey World Cup 2023 Match: भारत और वेल्स के बीच कलिंगा स्टेडियम में एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप डी का मुकाबला कुछ देर में शुरू होगा। भारत को एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में सीधे क्वालीफाई करने के लिए वेल्स को बड़े अंतर से हराने की जरूरत है। भारत पूल डी में दो मैचों में चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर काबिज है और टीम गुरूवार को यहां अंतिम लीग मैच में वेल्स के सामने होगी। इंग्लैंड की टीम बेहतर गोल अंतर की बदौलत पूल में शीर्ष पर है। इससे पहले भारत ने स्पेन को 2-0 और इंग्लैंड के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा था।
भारत और इंग्लैंड के दो दो मैचों के बाद चार चार अंक हैं। इंग्लैंड की टीम गोल अंतर के हिसाब से भारत से आगे है। उसका गोल अंतर प्लस पांच है जबकि घरेलू टीम के प्लस तीन अंक हैं। भारत को हालांकि यह फायदा है कि उसे पता है कि अपने पूल डी के अंतिम मैच में क्या करना होगा क्योंकि इससे पहले स्पेन और इंग्लैंड का मुकाबला होगा।
भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर विश्व कप की शानदार शुरुआत की। टीम का दूसरा मैच इंग्लैंड के खिलाफ अब तक के सबसे रोमांचक 0-0 ड्रॉ में से एक था। ये दोनों मैच राउरकेला में खेले गए थे और यह इस टूर्नामेंट का पहला मैच है जो वे भुवनेश्वर में खेल रहे हैं।
4 अगस्त, 2022: भारत 4-1 वेल्स (राष्ट्रमंडल खेल)
8 अप्रैल, 2018: भारत 4-3 वेल्स (राष्ट्रमंडल खेल)
25 जुलाई 2014: भारत 3-1 वेल्स (राष्ट्रमंडल खेल)
[ad_2]
Source link