Home Education & Jobs Indian Armed Forces Flag Day 2022 : आज है सशस्त्र सेना झंडा दिवस, जानें क्यों है यह दिन खास

Indian Armed Forces Flag Day 2022 : आज है सशस्त्र सेना झंडा दिवस, जानें क्यों है यह दिन खास

0


ऐप पर पढ़ें

Indian Armed Forces Flag Day 2022 : हर वर्ष भारत में 7 दिसंबर का दिन भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन देश की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के जवानों, शहीदों और सेवानिवृत कर्मियों को समर्पित है। यह दिवस थलसेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों व उनके परिवार के कल्याण के लिए मनाया जाता है। यह साल 1949 से लगातार मनाया जा रहा है। यह दिन देशवासियों को सशस्त्र सेनाओं से सेनानिवृत्त, शहीदों एवं घायल हुए सैनिकों एवं सैन्यकर्मियों के परिवार के कल्याण के लिए आर्थिक मदद करने का मौका देता है। वह आर्म्ड फोर्स फ्लैग डे फंड में चंदा दे सकते हैं। इस दिन लोगों के बीच सशस्त्र सेना झंडा बांट कर लोगों से चंदा जुटाया जाता है जिसका इस्तेमाल सैनिकों के कल्याण के लिए किया जाता है। 

क्या है इतिहास

दरअसल 1949 में भारत सरकार ने भारतीय सेना के जवानों के कल्याण के लिए एक समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने हर साल 7 दिसंबर को झंडा दिवस मनाने का फैसला किया था। देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के सम्मान में सबसे पहले 7 दिसंबर 1949 को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया था। 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर देश में सेनाओं की ओर से विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर जनता को सशस्त्र सेना के छोटे-छोटे झंडो का वितरण किया जाता है जिस पर तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) होते है। सशस्त्र सेना के झंडे पर बने तीनों रंग भारत की तीनों सशस्त्र सेनाओं को प्रदर्शित करते हैं। 

इस दिन आप ये मैसेज शेयर कर सेना के जज्बे को सलाम कर सकते हैं- 

कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना

कभी तपती धूप में जल के देख लेना

कैसे होती है हिफाजत मुल्क की

कभी सरहद पर चलकर देख लेना

Happy Indian Armed Forces Flag Day 

अपना घर छोड़कर सरहद को अपना ठिकना बना लिया

जान हथेली पर रखकर देश की हिफाजत को धर्म बना लिया

Happy Indian Armed Forces Flag Day 

मरने के बाद भी जिसके नाम में जान है,

ऐसे जांबाज सैनिक हमारे भारत की शान हैं

Happy Indian Armed Forces Flag Day 



Source link