[ad_1]
सौरभ तिवारी/बिलासपुर. भारतीय रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए एक और टिकट बुकिंग ऐप लाया गया है. यह ऐप बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में काम कर रहा. इस ऐप से ट्रेन में सफर करने वाले यात्री आसानी से जनरल टिकट या अनारक्षित टिकट ले सकते हैं. ऐप डाउनलोड करने के बाद यात्री रेल-वॉलेट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई और ई-वॉलेट जैसे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म से पेमेंट कर टिकट बुक कर सकते हैं. जो यात्री रेल-वॉलेट का उपयोग करेंगे, उन्हें रिचार्ज पर पांच प्रतिशत बोनस भी मिलेगा.
खास बात है कि यह ऐप अंग्रेजी के साथ-साथ अब हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है. रेलवे ने इस ऐप को खुद विकसित किया है. रेल मंत्रालय के अनुसार, ऐप के वर्तमान में लगभग 1.47 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हैं. बिलासपुर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) साकेत रंजन ने इस ऐप को काफी कारगर बताया है.
इस तरह करें ऐप पर रजिस्टर
आप अपने स्मार्टफोन में यूटीएस ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करना होगी. इसके बाद, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. यह ओटीपी दर्ज करने के बाद, खाता तक पहुंचने के लिए लॉग इन आईडी और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है. इसके बाद आप लॉग इन कर टिकट बुकिंग व अन्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं.
क्यों पड़ी UTS ऐप की जरूरत
पहले अनारक्षित रेलवे टिकट स्टेशनों के बुकिंग काउंटरों से ही बेचे जाते थे. जनरल टिकट के लिए यहां लंबी कतारें लगती थीं. इसके कारण यात्रियों को काफी इंतजार व परेशानी का सामना करना पड़ता था. इसको देखते हुए रेलवे टिकट एजेंट और ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गईं. यह सुविधा बड़े रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध कराई गई थी. इसमें भी यात्रियों का सामने होना बेहद जरूरी था. अब इसे भी दूर करते हुए UTS मोबाइल ऐप को पेश किया गया है. यह ऐप हिंदी भाषा में भी काम करेगा.
.
Tags: Bilaspur news, Indian Railways, Ticket booking, Train ticket
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 16:12 IST
[ad_2]
Source link