Home Tech & Gadget Infinix लाया 32GB रैम वाला लैपटॉप, इसमें 10 घंटे की बैटरी लाइफ; देखें कीमत

Infinix लाया 32GB रैम वाला लैपटॉप, इसमें 10 घंटे की बैटरी लाइफ; देखें कीमत

0
Infinix लाया 32GB रैम वाला लैपटॉप, इसमें 10 घंटे की बैटरी लाइफ; देखें कीमत

[ad_1]

हैवी रैम और जल्दी चार्ज होने वाला लैपटॉप खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Infinix ने भारत में अपना अब तक का सबसे शक्तिशाली और फ्लैगशिप लैपटॉप Infinix ZEROBOOK 13 लॉन्च कर दिया है। इंफिनिक्स के नए लैपटॉप में 32GB तक की रैम और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने नए लैपटॉप को लैपटॉप को चार अलग-अलग कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया गया है। चलिए डिटेल में जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ…

सबसे पहले जानिए Infinix ZEROBOOK 13 की खासियत

इंफिनिक्स का नया ZEROBOOK 13 लैपटॉप, मेटल चेसिस के साथ मेटियोरिक फेज़ डिजाइन और रियर रेड हिंज लाइट के साथ आता है। इसमें एक बैकलिट कीबोर्ड और पावर बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा हुआ है। ऑडियो की बात करें तो, लैपटॉप में 2W साउंड जनरेट करने वाले दो हाई-फ्रिक्वेंसी स्पीकर और 1W साउंड जनरेट करने वाले दो लो-फ्रिक्वेंसी स्पीकर लगे हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो, नए Infinix ZEROBOOK 13 में फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 15.6-इंच डिस्प्ले है। इसमें एक फुल एचडी वेबकैम है और कॉलिंग के लिए एआई नॉइज कैंसिलेशन के लिए दो डिजिटल माइक्रोफोन लगे हैं।

₹35000 सस्ता मिल रहा यह 5G Samsung फोन, नए मॉडल आने से पहले गिरे दाम

लैपटॉप 13th जनरेशन के इंटेल कोर i9 प्रोसेसर से लैस है। यह 96EU आईरिस एक्सई ग्राफिक्स कार्ड के साथ जुड़ा हुआ है। लैपटॉप में 32GB रैम और 1TB स्टोरेज है। इसमें एक ओवर बूस्ट मैकेनिकल स्विच भी है जिसमें उपयोग के आधार पर इको, बैलेंस्ड और ओवर-बूस्ट मोड शामिल हैं। मशीन ICE STORM 2.0 एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम से लैस है, जिसमें हीट मैनेजमेंट के लिए दो 65 एमएम फैन और शार्क फिन ब्लेड लगी है।

इनफिनिक्स जीरोबुक 13 विंडोज 11 होम ओएस पर चलता है। लैपटॉप में 70Wh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह 10 घंटे तक चलती है और इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए, वाईफाई-6ई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी 3.0, एक एसडीकार्ड स्लॉट और एक 3.5 मिमी जैक शामिल हैं।

पूरे ₹23000 सस्ता मिल रहा यह 5G OnePlus फोन, नया मॉडल आते ही गिरे दाम

इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत

Infinix ZEROBOOK 13 के बेस वेरिएंट Core i5, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत 51,990 रुपये से शुरू होती है। Core i7 के साथ 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 64,990 रुपये है जबकि 32GB रैम और 1TB कॉन्फिगरेशन वाले समान प्रोसेसर की कीमत 69,990 रुपये है। 32GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले टॉप-एंड Core i9 वेरिएंट की कीमत 81,990 रुपये है। लैपटॉप 11 जुलाई से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

[ad_2]

Source link