Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeTech & GadgetiPhone 13 पर पहली बार मिल रहा ऐसा ऑफर! Flipkart नहीं यहां...

iPhone 13 पर पहली बार मिल रहा ऐसा ऑफर! Flipkart नहीं यहां से करना होगा ऑर्डर


नई दिल्ली। Apple iPhone 13 को आप बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। ये ऑफर आपको फ्लिपकार्ट पर नहीं बल्कि विजय सेल्स के जरिए दिया जा रहा है। अगर आप एक नया आईफोन खरीदना चाहते हैं तो यह ऑफर आपको काफी पसंद आ सकता है। iPhone 13 को कितने कम में आप खरीद सकते हैं ये हम आपको यहां बता रहे हैं।

iPhone 13 पर ऑफर्स:
iPhone 13 की वास्तविक कीमत 69,900 रुपये है। इसे विजय सेल्स के जरिए 65,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको कई ऑफर्स दिए जाएंगे। HDFC कार्ड के जरिए फोन खरीदने पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। ICICI बैंक के जरिए पेमेंट करने पर 7.5 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। YES बैंक के साथ 5 फीसद का इंस्टैंट दिया जाएगा।

आप इस फोन को एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। हालांकि, आपको मैक्सिमम कितनी एक्सचेंज राशि मिलेगी यह क्लियर नहीं किया है कंपनी ने। हर फोन के मॉडल के हिसाब से एक्सचेंज ऑफर अलग-अलग होगा।

iPhone 13 के फीचर्स:

इस फोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह फोन Apple A15 Bionic चिपसेट से लैस है। इसे iOS 15 सॉफ्टवेयर के साथ पेश किया गया है। यह 5जी सपोर्ट के साथ आता है। फोन को 512 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का ही सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments