Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeTech & GadgetiPhone 14 का बंपर होली ऑफर! इससे सस्ती कीमत में नहीं मिलेगा...

iPhone 14 का बंपर होली ऑफर! इससे सस्ती कीमत में नहीं मिलेगा कहीं! आज ही ले आएं घर


नई दिल्ली। होली पर ऑनलाइन वेबसाइट्स कई ऑफर दे रही हैं। इन्हीं में से अमेजन भी है। यहां से आप सस्ते से महंगे फोन तक कई फोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप iPhone 14 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको बढ़िया ऑफर बता रहे हैं। अमेजन से iPhone 14 को 53,799 रुपये तक कम में खरीदा जा सकेगा। यह ऑफर एक्सचेंज के बाद है। चलिए जानते हैं कि आईफोन 14 को कितने कम में खरीदा जा सकेगा।

Apple iPhone 14 को बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका: इस फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आप फ्लैट 8,099 रुपये में डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा। इसे यहां पर 5 में से 4.5 रेटिंग दी गई है। इसकी MRP 79,900 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद इसे 71,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

अगर आप EMI पर इस फोन को घर लाना चाहते हैं तो आपको हर महीने न्यूनतम 3,440 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही No Cost EMI ऑफर भी दिया जाएगा। अगर आप HSBC क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 18,200 रुपये तक का ऑफ मिल जाएगा। हर फोन की कीमत अलग होती है और अगर आपको आपके पुराने फोन पर पूरा एक्सचेंज मिल जाता है तो यह फोन मात्र 53,799 रुपये में मिल जाएगा।

क्या हैं फीचर्स: फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Apple A15 Bionic प्रोसेसर से लैस है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा भी 12 मेगापिक्सल का है। फोन में 12 मेगापिक्सल का ही फ्रंट सेंसर दिया गया है। फोन में 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। साथ ही iOS 16 दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments