Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeTech & GadgetiPhone 15 का इंतजार करने वालों को चौंका देगी ये खबर! कीमत...

iPhone 15 का इंतजार करने वालों को चौंका देगी ये खबर! कीमत जानकर रह जाएंगे भौचक्के


iPhone 15 के डिजाइन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं। जैसे-जैसे इस फोन के लॉन्च का समय सामने आ रहा है, वैसे-वैसे Apple iPhone 15 की कीमतें बढ़ाएगा। एक नई रिसर्च में पता चला है कि आईफोन 15 रेंज मौजूदा मॉडलों की तुलना में ज्यादा महंगी होंगी। कई विश्लेषकों द्वारा यह खबर आई है कि इस सीरीज की कीमत 200 डॉलर तक बढ़ सकती है। आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स मॉडल की कीमतों में इतना बदलाव हो सकता है।

कुछ खबरों के अनुसार, आईफोन के नए मॉडल्स में जो प्रो मॉडल्स होंगे iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max, इनकी कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। अगर अभी की सीरीज की बात करें तो iPhone 14 सीरीज की शुरुआती कीमत 799 डॉलर है। वहीं, iPhone 14 Plus की कीमत 899 डॉलर है। iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की कीमत क्रमश: 999 डॉलर और 1,099 डॉलर होगी।

iPhone 14 खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, नहीं बाद में हो सकता है पछतावा

क्या हो सकती है नई कीमत:
पुरानी कीमत की बात करें तो iPhone 15 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर यानी करीब 99,000 रुपये हो सकती है। वहीं, Pro Max मॉडल की कीमत 1,299 डॉलर यानी करीब 1,07,000 रुपये हो सकती है।

संभावित कीमत: खबरों के अनुसार, इस बार कंपनी टाइप-सी पोर्ट दे सकती है। साथ ही Dynamic Island फीचर iPhone 15 और iPhone 15 Plus में भी दिया जा सकता है। यह फोन क्वॉलकॉम मॉडम चिपसेट के साथ आ सकता है। iPhone 15 मॉडल्स में A16 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। iPhone 15 Pro मॉडल्स में A17 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। iPhone 15 Pro Max में पेरिस्कोप लेंस टेक्नोलॉजी दी गई है। यह पहले से बेहतर जूम कैपेबिलिटीज के साथ आ सकती हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments