Home Tech & Gadget iPhone 16 में मिलेगा सबसे धांसू कैमरा सेटअप, लीक डिटेल से हुआ खुलासा

iPhone 16 में मिलेगा सबसे धांसू कैमरा सेटअप, लीक डिटेल से हुआ खुलासा

0
iPhone 16 में मिलेगा सबसे धांसू कैमरा सेटअप, लीक डिटेल से हुआ खुलासा

[ad_1]

ऐपल आईफोन 15 सीरीज को इस साल सितंबर में लॉन्च किया जाना है। लॉन्च से पहले आईफोन 15 सीरीज की डिटेल लीक हो गई है। हालांकि आईफोन 15 सीरीज के लॉन्च से पहले आईफोन 16 की डिटेल भी ऑनलाइन लीक हो गई है। आईफोन 16 सीरीज के कैमरे में बड़ा अपडेट दिया जा सकता है। इसके आईफोन 16 प्रोम मैक्स मॉडल में एक सुपर टेलीफोटो पेरिस्कोपिक जूम कैमरा दिया जा सकता है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि आईफोन 15 और आईफोन प्रो मॉडल में एक पेरिस्कोपिक कैमरा दिया जा सकता है। वही नॉन प्रो मॉडल में में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

फोटोग्रॉफी

आईफोन 16 प्रो मैक्स की डिटेल Weibo वेबसाइट पर लीक हुई है, जिसके मुताबिक इस सीरीज में टेलीफोटो पेरिस्कोपिक जूम कैमरा सेंसर दिया जाएगा। सुपर जूम लेंस का फोकस लेंथ 300mm होगा। बता दें कि आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स और आईफोन 13 प्रो मॉडल का फोकस लेंथ करीब 77mm है। ऐसे में 300mm फोकल लेंथ काफी बड़ा बदलाव होगा। सुपर टेलीफोटो कैमरा को स्पोर्ट और वाइल्ड लाइफ फोटोग्रॉफी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही पोर्टेट फोटोग्रॉफी में मदद करता है।

iOS 16.5.1 Update : ऐपल का सेफ्टी अलर्ट, तुरंत अपडेट करें iPhone


कैमरा

आईफोन 16‌ प्रो मैक्स में 1/1.14 इंच का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। जो मौजूदा आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स में 1/1.28 इंच है। आईफोन 15 प्रो मॉडल में एक पेरिस्कोपिक कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 5-6x ऑप्टिकल जूम दिया जा सकता है।

चिपसेट

आईफोन 15 को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन में डायनमिक आइलैंड दिया जा सकता है। वही आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में A16 Bionic चिपसेट दी जा सकती है। जबकि प्रो मॉडल में A17 Bionic चिपसेट दी जाएगी। नॉन प्रो मॉडल में 48 मेगापिक्सल वाइड कैमरा सेंसर दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link