Home Sports IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी मुश्किलें, RCB के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा ये घातक बॉलर

IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी मुश्किलें, RCB के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा ये घातक बॉलर

0


Image Source : PTI
Delhi Captials Team

RCB vs DC IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स डेविड वॉर्नर की अगुवाई में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। IPL 2023 का 50वां मैच में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तगड़ा झटका लगा है। उसका एक घातक बॉलर आरसीबी के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। आइए जानते हैं, इस प्लेयर के बारे में। 

आरसीबी के खिलाफ नहीं खेलेगा ये स्टार बॉलर 

दिल्ली कैपिटल्स के घातक बॉलर एनरिच नॉर्खिया निजी कारणों की वजह  RCB के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। वह शुक्रवार देर रात ही साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में किसे मौका दें। नॉर्खिया शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने आईपीएल 2023 के 8 मैचों में 7 विकेट झटके हैं। 

बेहतरीन गेंदबाजी में माहिर

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एनरिक नॉर्खिया के ना होने से तगड़ा झटका लगा है। वह पारी की शुरुआत में बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं और काफी किफायती साबित होते हैं। उन्होंने आईपीएल के 38 मैचों में 50 विकेट अपने नाम किए है, जिसमें 33 रन देकर 3 विकेट झटकना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। 

IPL 2023 में किया खराब प्रदर्शन 

आईपीएल 2023 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाया था, लेकिन उनकी कप्तानी में दिल्ली कमाल नहीं कर सकी है। दिल्ली की टीम ने आईपीएल 2023 के 9 मैचों में सिर्फ 3 मैचों में ही जीत हासिल की है। वहीं, 6 मुकाबलों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम के इस समय 6 अंक हैं और वह प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर मौजूद है। आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जाने के लिए दिल्ली को अपने बाकी बचे मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link