Sunday, February 23, 2025
Google search engine
HomeSportsIPL 2023 में पहला छक्का लगाते ही वॉर्नर ने किया बड़ा कमाल,...

IPL 2023 में पहला छक्का लगाते ही वॉर्नर ने किया बड़ा कमाल, रोहित-विराट के क्लब में मारी एंट्री


Image Source : IPLT20.COM
Rohit Sharma And David Warner

David Warner: डेविड वॉर्नर हमेशा से ही विस्फोटक बैटिंग में माहिर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने आईपीएल 2023 का पहला छक्का लगाया। इस छक्के के साथ ही वह आईपीएल में एक बड़ा कारनामा करने में कामयाब रहे हैं। वह  विराट कोहली और रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। आइए जानते हैं, इसके बारे में।

वॉर्नर ने किया ये कमाल 

डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जो कि बिल्कुल गलत साबित हुआ था। इस मैच में उन्होंने 20 गेंदों में 21 बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 लंबा छक्का शामिल था। इसी के साथ उन्होंने कप्तान के तौर पर आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह रोहित शर्मा, विराट कोहली और शर्मा के क्लब में शामिल हो गए हैं। आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने 214 छक्के जड़े हैं। 

IPL में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान: 

महेंद्र सिंह धोनी- 214 छक्के 

विराट कोहली- 168 छक्के 
रोहित शर्मा- 151 छक्के 
डेविड वॉर्नर-100 छक्के 
केएल राहुल- 86 छक्के 

विस्फोटक बैटिंग में माहिर 

डेविड वॉर्नर आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने IPL 2023 के 7 मैचों में 306 अपने नाम किए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, आईपीएल में अभी तक उन्होंने 169 मैचों में 6187 रन बनाए हैं, जिसमें चार आतिशी शतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.47 का रहा है। वॉर्नर की गिनती दुनिया के बेहतरीन ओपनर्स में होती है। 

आखिरी पायदान पर मौजूद है टीम 

डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की है। वहीं, 5 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर मौजूद है। 

Latest Cricket News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments