[ad_1]

राशिद खान ने ली आईपीएल में पहली हैट्रिक
IPL 2023 Hat Trick: आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला रविवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात की टीम नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या के बिना उतरी और कमान संभाली अफगानिस्तान के स्टार राशिद खान। उन्होंने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए इस सीजन की पहली हैट्रिक अपने नाम कर ली। आईपीएल करियर में यह उनकी पहली हैट्रिक है। ओवरऑल आईपीएल में यह 22वीं हैट्रिक रही है। पिछले सीजन में युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए यह कारनामा किया था। इस मैच में हैट्रिक लेकर राशिद खान ने 17वें ओवर में मैच को एकदम पलट दिया।
राशिद खान ने अपनी इस हैट्रिक में पहले आंद्रे रसेल (0) को आउट किया। उसके बाद उन्होंने सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर दोनों को गोल्डन डक पर आउट करते हुए इतिहास रच दिया। इस शानदार हैट्रिक से उन्होंने मैच का पासा पलट दिया और गुजरात की जीत को पक्का कर दिया।
अपडेट जारी है…
[ad_2]
Source link