Home Sports IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत पर दी ऐसी जानकारी, सुनते ही झूम उठेंगे फैंस

IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत पर दी ऐसी जानकारी, सुनते ही झूम उठेंगे फैंस

0
IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत पर दी ऐसी जानकारी, सुनते ही झूम उठेंगे फैंस

[ad_1]

नई दिल्ली:

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 को शुरू होने में सिर्फ 3 दिन बचे हैं. इससे पहले हर टीम अपनी टीम से जुड़ी अपडेट शेयर कर रही है. इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स ने भी ऋषभ पंत से जुड़ी एक ऐसी अपडेट शेयर की है, जिसे जानके ही उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे. असल में, पिछले कुछ वक्त में उनकी वापसी पर फिर संदेह होने लगा था, लेकिन अब DC ने ऑफिशियल पोस्ट के साथ कंफर्म कर दिया है कि आईपीएल 2024 में टीम की कमान पंत ही संभालेंगे. 

दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया पोस्ट

पिछले काफी वक्त से ये सस्पेंस बना हुआ था कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में खेलेंगे या नहीं? वो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे या नहीं? लेकिन, अब दिल्ली ने अपने ऑफिशियल पोस्ट के जरिए सब साफ कर दिया है. ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते नजर आएंगे.

DC ने पोस्ट में लिखा- “ऋषभ पंत IPL 2024 में वापसी करने और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं. दिल्ली कैपिटल्स के फैंस अपने कप्तान ऋषभ पंत के लिए चियर करने के लिए तैयार हो जाएं, जो नए दृढ़ संकल्प और जुनून के साथ मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”

आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम : ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, ललित यादव, कुलदीप यादव, विक्की ओस्तवाल, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख सलाम, प्रवीण दुबे, खलील अहमद, सुमित कुमार, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स, झे रिचर्डसन, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा, एनरिक नोर्खिया, जेक फ्रेजर-मैकगर्क.



[ad_2]

Source link