Home Sports IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने के लिए कोहली को चाहिए इतने रन, सूर्यकुमार को छोड़ना होगा पीछे

IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने के लिए कोहली को चाहिए इतने रन, सूर्यकुमार को छोड़ना होगा पीछे

0
IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने के लिए कोहली को चाहिए इतने रन, सूर्यकुमार को छोड़ना होगा पीछे

[ad_1]

IPL 2025: आईपीएल 2025 में पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स खेला गया. मुंबई ने इस मैच में जीत दर्ज की. मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप का समीकरण बदल गया. फिलहाल यह मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पास है.

उन्होंने बेहतरीन पारी खेलकर नंबर-1 का स्थान हासिल किया. हालांकि उनके पास ऑरेंज कैप ज्यादा दिनों तक शायद न रहे. आरसीबी के सुपरस्टार बैटर विराट कोहली उन्हें पीछे छोड़ने के बेहद नजदीक हैं. 

सूर्यकुमार यादव के पास ऑरेंज कैप

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार बल्लेबाजी की. दाएं हाथ के बैटर ने 23 गेंदों का सामना करके 48 रन जड़े. उनकी धुआंधार पारी में 4 चौके व 3 छक्के शामिल रहे. वहीं इस दौरान सूर्या का स्ट्राइक रेट 208.69 का रहा.

इस इनिंग की बदौलत 34 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायदान पर जा पहुंचे. मिस्टर 360 के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी के अब 11 मैचों की इतनी ही पारियों में 475 रन हैं. 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: ‘मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं’, हार्दिक पांड्या ने क्यों अपने बयान में कही ये बात?

कोहली के पास नंबर-1 बनने का मौका

ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल विराट कोहली तीसरे पायदान पर मौजूद हैं. 36 वर्षीय बैटर ने अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं. जिसकी 10 पारियों में कोहली ने 443 रन बनाए हैं. उनका औसत 63.29 का है. वहीं विराट ने 138.87 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है.

इस दौरान विराट कोहली तीन बार नॉटआउट रहे हैं. आरसीबी के बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर 73 है. अगले मैच में अगर वह 33 रन बना लेते हैं, तो सूर्यकुमार यादव को पछाड़कर ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे. 

सीएसके के खिलाफ खेलेंगे अगला मैच

विराट कोहली अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अगला मैच खेलने उतरेंगे. 3 मई को ये मुकाबला खेला जाएगा. बेंगलुरु में स्थित चिन्नास्वामी स्टेडियम इस मैच की मेजबानी करने वाला है. आरसीबी पिछले तीन मैच जीतकर आ रही है. ऐसे में यह टीम आत्मविश्वास से भरी हुई होगी. दूसरी तरफ प्लेऑफ से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के हौसले पस्त होंगे. 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: प्लेऑफ में बस पहुंच ही चुकी है मुंबई इंडियंस, लगातार 6 मैच जीतने पर इतने हैं अंक



[ad_2]

Source link