Home Sports IPL 2025 के बाद आजकल क्या कर रहे हैं एमएस धोनी? वायरल तस्वीर में हुआ खुलासा, देखकर चौंके फैंस

IPL 2025 के बाद आजकल क्या कर रहे हैं एमएस धोनी? वायरल तस्वीर में हुआ खुलासा, देखकर चौंके फैंस

0


IPL 2025: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी. यही वजह है कि पांच बार की चैंपियन प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी. उससे पहले सीएसके का अभियान समाप्त हो गया. टूर्नामेंट के बीच टीम की कमान संभालने वाले एमएस धोनी की कप्तानी का जादू इस सीजन नहीं चला.

अब जबकि उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, माही वापस अपने होम टाउन रांची लौट आए हैं. हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई. इसमें 43 वर्षीय खिलाड़ी के हाथों में दस्ताने की जगह कुछ और ही था. इसे देख तमाम फैंस हैरान रह गए. 

धोनी ने पाला नया शौक

यूं तो महेंद्र सिंह धोनी करोड़ों रुपयों के मालिक हैं, मगर वह काफी सादगी भरी जिंदगी बिताना पसंद करते हैं. फैंस को उनकी ये खासियत बेहद पसंद आती है. इंडियन प्रीमियर लीग की चकाचौंध से दूर होने के बाद धोनी एक बार फिर अपने असल जीवन में लौट गए हैं.

हाल ही में इंटरनेट पर धोनी की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं. जिनमें वह मछली पकड़ते हुए नजर आए. ये नजारा रांची में स्थित एमएस धोनी के फार्महाउस का है. इन दिनों ये दिग्गज खिलाड़ी वहीं सुकून के पल बिता रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: IPL 2025 के बीच इस भारतीय खिलाड़ी की शादी तय, 8 जून को होने वाली है सगाई, विवाह की तारीख भी आई सामने

सोशल मीडिया पर मची धूम

एमएस धोनी की हालिया तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. इसमें धोनी के हाथ में मछली पकड़ने वाला कांटा है. तो दूसरे हाथ में एक मछली लटकी हुई नजर आ रही है. माही के चेहर पर गर्व से भरी एक मुस्कान है. मानों ये उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि हो. फैंस को उनका ये नया अंदाज काफी लुभा रहे हैं. इंटरनेट पर लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त की. 

यहां देख सकते हैं पोस्ट

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस का पंजाब किंग्स के खिलाफ जीतना लगभग तय, ये आंकड़े कर रहे हैं इसका दावा





Source link