Home Sports IPL 2025: बल्लेबाज या गेंदबाज, अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाएगा DC vs KKR मैच

IPL 2025: बल्लेबाज या गेंदबाज, अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाएगा DC vs KKR मैच

0
IPL 2025: बल्लेबाज या गेंदबाज, अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर किसे मिलेगी मदद? जहां खेला जाएगा DC vs KKR मैच

[ad_1]

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. चौथे नंबर पर है, तो वहीं कोलकाता की टीम 7वें नंबर पायदान पर मौजूद है. तो आइए आपको इस महामुकाबले से पहले बताते हैं कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज धमाल मचाएंगे या फिर गेंदबाजों को पिच से मदद मिलने वाली है.

दिल्ली की पिच पर किसे मिलेगी मदद?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, जो काफी टफ और फ्लैट है. को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है. तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने के लिए प्रेरित करती हैं. मगर, दिल्ली और आरसीबी के बीच खेले गए मैच में बल्लेबाजों को संघर्ष करते देखा गया था. इसके अलावा पिच पर पेसर्स के लिए ज्यादा कुछ नहीं है. ऐसे में उन्हें विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते हैं. वहीं, स्पिनर्स को पिच से मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मंगलवार को दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान 34 से 26 डिग्री तक रह सकता है. हवा 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है. वहीं, ह्यूमिडिटी 26% रहने की उम्मीद है

DC vs KKR Head to Head

IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली ने 15 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है. हेड टू हेड के अनुसार, कोलकाता का पलड़ा भारी दिख रहा है, मगर IPL 2025 में दिल्ली काफी अच्छे फॉर्म में है और कोलकाता एक के बाद एक मैच गंवा रही है. इसलिए कहीं ना कहीं दिल्ली का पलड़ा भारी दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: IPL 2025: प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, RCB सहित इन 4 टीमों का क्वालीफाई करना हुआ तय

ये भी पढ़ें: IPL 2025: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तैयार है मुंबई इंडियंस, जीतने होंगे अब सिर्फ इतने मैच



[ad_2]

Source link