Home Sports IPL 2025: ‘मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं’, हार्दिक पांड्या ने क्यों अपने बयान में कही ये बात?

IPL 2025: ‘मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं’, हार्दिक पांड्या ने क्यों अपने बयान में कही ये बात?

0
IPL 2025: ‘मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं’, हार्दिक पांड्या ने क्यों अपने बयान में कही ये बात?

[ad_1]

IPL 2025: बीते 1 मई को आईपीएल 2025 के तहत मैच नंबर-50 का आयोजन किया गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर देखने को मिली. जयपुर में खेले गए इस मुकाबले को मुंबई ने 100 रनों से जीता.

उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही इस मैच में अव्वल दर्जे की रही. जीत के साथ इस टीम के प्लेऑफ में जाने की संभावनाएं और भी अधिक बढ़ गई हैं. पोस्ट मैच शो में हार्दिक पांड्या ने इस जीत को लेकर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा, “मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं.”

राजस्थान को दी शिकस्त

मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई. पहले खेलकर इस टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 217 रनों का स्कोर खड़ा किया. उनकी ओर से ओपनर रयान रिकेल्टन ने सबसे अधिक 61 रन बनाए. वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 36 गेंदों पर 53 रनों की पारी आई. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 16.1 ओवर में 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. 

मुंबई की गेंदबाजी बेहद शानदार रही. लेफ्ट आर्म पेसर ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट हासिल किए. वहीं लेग स्पिनर करण शर्मा भी इतने ही विकेट चटकाने में सफल रहे. 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: प्लेऑफ में बस पहुंच ही चुकी है मुंबई इंडियंस, लगातार 6 मैच जीतने पर इतने हैं अंक

हार्दिक पांड्या का बयान

हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही इस मैच में लाजवाब रही. मुझे नहीं पता कि किस-किस का नाम लेना चाहिए, हमारे पास जिस तरह का गेंदबाजी आक्रमण है, मुझे चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। हर कोई बहुत स्पष्ट है और हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं. यह हमारे लिए काम कर रहा है और उम्मीद है कि यह जारी रहेगा। हम विनम्र, बहुत अनुशासित और ध्यान केंद्रित रखना चाहते हैं।”

प्लेऑफ से एक जीत दूर

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से महज एक जीत दूर है. इस टीम के 11 मैचों में 7 जीत व 4 हार समेत कुल 14 अंक हो गए हैं. प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इस समय पहले पायदान पर मौजूद है. पांच बार की चैंपियन टीम ने पिछले लगातार 6 मैचों में जीत दर्ज की है. 

 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में आगे निकला मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी, विराट कोहली-साई सुदर्शन रह गए पीछे



[ad_2]

Source link