[ad_1]
IPL 2025: मैच नंबर-51 में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत हुई. अहमदाबाद में हुए इस मैच को गुजरात ने 38 रनों से जीत लिया. उनकी ओर से ओपनर शुभमन गिल ने एक शानदार पारी खेली. हालांकि वो अंपायर के एक विवादित फैसले का शिकार बने. 25 वर्षीय बल्लेबाज को रन आउट करार दिया गया था. इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी राय रखी है.
गिल का विवादित रन आउट
ये वाकया 13वें ओवर में हुआ. हैदराबाद की तरफ से जीशान अंसारी गेंदबाजी कर रहे थे. वहीं क्रीज पर जोस बटलर मौजूद थे. जीशान की लेग स्टंप की गेंद को बटलर ने शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेला. वह शॉट खेलते ही रन के लिए दौड़ पड़े. वहां मौजूद हर्षल पटेल ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए बॉल को विकेटों की तरफ थ्रो किया. विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने गेंद को हाथ से स्टंप्स की दिशा में मोड़ा.
इस दौरान दूसरे छोड़ पर खड़े शुभमन गिल बड़े आराम से रन पूरा करते हुए दिखे. रिप्ले में दिखा कि वह क्रीज से पीछे रह गए. हालांकि थर्ड अंपायर को ये निर्णय देने में काफी समय लगा. उन्होंने कई बारे रिप्ले देखा फिर जाकर अपना फैसला सुनाया. गिल इससे नाखुश थे. दरअसल गेंद जब विकेटों पर लगी, तब बत्ती नहीं जली थी. नियमानुसार लाइट जलने पर ही बल्लेबाज को आउट करार दिया जाता है.
ये भी पढ़ें: IPL 2025 में GT की सफलता के ये हैं 4 बड़े किरदार, विपक्षी टीमों के लिए बन गए हैं सबसे बड़ी मुसीबत
आकाश चोपड़ा ने दिया बयान
कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल के रन आउट पर अपनी राय रखी. उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी किया. जिसमें उनका कहना था कि गिल को ‘बेनेफिट ऑफ डाउट’ दिया जा सकता था. आकाश ने ये भी कहा कि जब गेंद स्टंप्स से टकराई, तब हेनरिक क्लासेन का हाथ विकेटों के नजदीक था. जिससे ऐसा लगा जैसे उन्होंने विकेटों पर अपना हाथ मारा हो.
उन्होंने नियम बताते हुए जोफ्रा आर्चर का उदाहरण दिया. जब एक मैच में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज की एक गेंद विकेटों पर लगी. हालांकि लाइट नहीं जलने के चलते बल्लेबाज को आउट नहीं माना गया.
यहां देखें वीडियो:
Was Shubman Gill actually run out? Was that the right call? #IPL2025 pic.twitter.com/KGpNzQyLbH
— Aakash Chopra (@cricketaakash) May 2, 2025
ये भी पढ़ें: IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने 38 रनों से सनराइजर्स हैदराबाद को हराया, टॉप-2 में पहुंची शुभमन गिल की टीम
[ad_2]
Source link