Home Sports IPL 2025: LSG vs DC मैच में आप इन्हें चुनकर बना सकते हैं अपनी ड्रीम11 टीम, फॉर्म में हैं ये खिलाड़ी

IPL 2025: LSG vs DC मैच में आप इन्हें चुनकर बना सकते हैं अपनी ड्रीम11 टीम, फॉर्म में हैं ये खिलाड़ी

0
IPL 2025: LSG vs DC मैच में आप इन्हें चुनकर बना सकते हैं अपनी ड्रीम11 टीम, फॉर्म में हैं ये खिलाड़ी

[ad_1]

LSG vs DC Dream11 Prediction: आईपीएल 2025 का 40वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला है. दिल्ली और लखनऊ दोनों के ही पास 10-10 अंक हैं. इसलिए जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वो 2 अंक हासिल करके आगे बढ़ जाएगी. ऐसे में इस मैच का रोमांचक होना तो तय ही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच खेलने को दिखने वाला है. यदि आप इस मैच के लिए ड्रीम 11 टीम बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको इनफॉर्म प्लेयर्स के बारे में बताते हैं, जो ईनाम जिताने में आपकी मदद कर सकते हैं.

किसे चुन सकते हैं कप्तान?

LSG vs DC के बीच खेले जाने वाले मैच में अगर ड्रीम11 टीम बना रहे हैं, तो निकोलस पूरन को कप्तान के रूप में चुन सकते हैं. पूरन के लिए ये सीजन अब तक कमाल का रहा है. 8 मैचों में 205.59 की स्ट्राइक रेट और 52.57 के औसत से 368 रन बनाए हैं. इस दौरान पूरन ने 30 चौके और 31 छक्के जड़े हैं.

वह IPL 2025 में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. इस सीजन दिल्ली ने अपना पहला मैच लखनऊ के ही खिलाफ खेला था, तब पूरन ने 36 गेंदों पर 72 रनों की एक तूफानी पारी खेली थी. ऐसे में एक बार फिर उनसे उसी तरह की विस्फोटक पारी की उम्मीद रहेगी.

किसे चुन सकते हैं उपकप्तान?

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के लिए बना रहे ड्रीम11 टीम में आप केएल राहुल को उपकप्तान बना सकते हैं. केएल ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 158.33 की स्ट्राइक रेट और 53.20 के औसत से 266 रन बनाए हैं और अगले मैच में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ वह तूफानी प्रदर्शन करके ना केवल अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं बल्कि आपको बड़ा ईनाम भी जिताने में मदद कर सकते हैं.

LSG vs DC Dream11 Prediction

कप्तान : निकोलस पूरन

उपकप्तान: केएल राहुल

विकेटकीपर : केएल राहुल, निकोलस पूरन और अभिषेक पोरेल

बल्लेबाज : मिचेल मार्श, करुण नायर और ट्रिस्टन स्टब्स

ऑलराउंडर्स : अक्षर पटेल और एडेन मार्करम

गेंदबाज : मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर

ये भी पढ़ें: IPL 2025 का नया लकी नंबर बन गया है ’97’, एक या दो नहीं 3-3 बार हुआ है साबित

ये भी पढ़ें: IPL RECORD: धोनी, रोहित या विराट नहीं इस विदेशी ने जीते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड

ये भी पढ़ें: IPL इतिहास में इस गेंदबाज ने फेंकी हैं सबसे ज्यादा डॉट बॉल्स, जो 2 बार जीत चुका है पर्पल कैप

ये भी पढ़ें: IPL 2025: पंजाब किंग्स ने पिछली बार कब खेला था फाइनल मैच? क्या आपको है याद



[ad_2]

Source link