[ad_1]

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में यश दयाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए दमदार गेंदबाजी कर रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में यश दयाल ने 3 रन डिफेंड किया था और RCB को जीत दिला दी थी. हालांकि यश 2 साल पहले आईपीएल 2023 में गुजरात टाइट्ंस का हिस्सा थे और KKR के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह ने उन्हें एक ओवर में 5 छक्के जड़ दिए थे, जिसके बाद ऐसा लगा कि यश के आगे का करियर इतना आसान नहीं होने वाला है, लेकिन फिर IPL 2024 में RCB ने यश को अपनी टीम का हिस्सा बनाया. इसके बाद यश दयाल की किस्मत पूरी तरह से पलट गई.
यह भी पढ़ें: IPL 2025: रियान पराग ने 6 गेंद पर जड़ दिए 6 छक्के, आईपीएल में पहली बार हुआ ये कारनामा
[ad_2]
Source link