Home Sports IPL Records : आईपीएल में 7 साल पहले इस टीम को मिली थी शर्मनाक हार, अब तक नहीं टूटा रिकॉर्ड – India TV Hindi

IPL Records : आईपीएल में 7 साल पहले इस टीम को मिली थी शर्मनाक हार, अब तक नहीं टूटा रिकॉर्ड – India TV Hindi

0
IPL Records : आईपीएल में 7 साल पहले इस टीम को मिली थी शर्मनाक हार, अब तक नहीं टूटा रिकॉर्ड  – India TV Hindi

[ad_1]

rishabh pant rohit sharma- India TV Hindi

Image Source : GETTY
आईपीएल में 7 साल पहले इस टीम को मिली थी शर्मनाक हार, अब तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

IPL Records : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में का इंतजार किया जा रहा है। अब से कुछ ही दिन बाद इसका आगाज हो जाएगा। ​टीमों के कैंप लग गए हैं और खिलाड़ियों ने उसमें आना भी शुरू कर दिया है। प्रैक्टिस शुरू हो चुकी है और अब इंतजार 22 मार्च का है, जिस दिन इसका शंखनाद होगा। इस बीच हम आपको आईपीएल के कुछ अद्भुत कीर्तिमानों के बारे में बता रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आईपीएल में रनों के मामले में सबसे बड़ी हार किसी मिली थी और ये कब हुआ था। 

साल 2017 में खेला गया था मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स का मैच 

साल था 2017 का और मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली की टीम थी। जब जिस टीम का नाम दिल्ली कैपिटल्स है, तब इसका नाम दिल्ली डेयरडेविल्स हुआ करता था। मुंबई इंडियंस के कप्तान तो रोहित शर्मा थे, वहीं दिल्ली की कमान जहीर खान संभाल रहे थे। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 212 रन बना दिए थे। वैसे तो ये स्कोर ज्यादा बड़ा नहीं है, जिसे चेज भी किया जा सकता था। एमआई की ओर से सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमन्स ने 43 बॉल पर 66 रन की पारी खेली। वहीं कायरन पोलार्ड ने 35 गेंद पर 63 रन ठोक दिए थे। आखिर में आकर हार्दिक पांड्या ने 14 बॉल पर नाबाद 29 रन बनाए। 

दिल्ली की पूरी टीम केवल 66 रन पर ही हो गई ढेर 

अब दिल्ली के सामने 213 रनों का टारगेट था। ये मुश्किल जरूर था, लेकिन नामुमकिन तो कतई नहीं। लेकिन दिल्ली की टीम कुछ और ही सोच कर मैदान में उतरी। आपको यकीन हो न हो, लेकिन सच बात ये है कि पूरी टीम केवल 66 रन ही बना सकी और 13.4 ओवर में आउट हो गई। टीम के केवल तीन ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए थे। सलामी बल्लेबाज करुण नायर ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए थे, वहीं कोरी एंडरसन और पैट कमिंस ने 10 रन की पारी खेली। 

अब तक नहीं टूटा रनों से सबसे बड़ी हार का ये कीर्तिमान 

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में अपने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और केवल हार्दिक पांड्या को छोड़कर बाकी सभी को विकेट मिला। हरभजन सिंह और कर्ण शर्मा ने तीन तीन विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर ही तोड़कर रख दी। इस तरह से मुंबई इंडियंस को 146 रन से जीत मिली और दिल्ली डेयरडेविल्स को इतनी ही बड़ी हार। आईपीएल के 16 साल के इतिहास में किसी भी टीम की रनों के हिसाब से ये स​बसे बड़ी हार है। आईपीएल में टीमें नए नए कीर्तिमान बनाने के लिए मैदान में उतरती हैं, लेकिन ये एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे कोई भी टीम तोड़ना नहीं चाहेगी। लेकिन इतना तो तय है कि कभी न कभी तो ये रिकॉर्ड भी टूटेगा, लेकिन कब, इसके लिए इंतजार करना होगा। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

IPL 2024 CSK : क्या एमएस धोनी फिर से बना पाएंगे चेन्नई को चैंपियन, ये रहा पूरा एनालिसिस

IPL Records: विराट कोहली और क्रिस गेल भी नहीं कर पाए जो काम, केएल राहुल के नाम अद्भुत कीर्तिमान

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link