Home Tech & Gadget iQOO का 5G फोन हुआ 25,800 रुपये तक सस्ता, फ्री मिलेंगे 3 हजार के Vivo बड्स

iQOO का 5G फोन हुआ 25,800 रुपये तक सस्ता, फ्री मिलेंगे 3 हजार के Vivo बड्स

0
iQOO का 5G फोन हुआ 25,800 रुपये तक सस्ता, फ्री मिलेंगे 3 हजार के Vivo बड्स

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

अमेजन इंडिया पर iQOO Quest Days सेल की शुरुआत हो गई है। 19 जून तक चलने वाली इस सेल में आप iQOO के स्मार्टफोन्स को MRP से बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं, अगर आप इस सेल में प्रीमियम कैटिगरी का फोन लेना चाह रहे हैं, तो iQOO 11 5G आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन साबित हो सकता है। 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 61,999 रुपये है। सेल में इसे आप 54,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन की कीमत को बैंक ऑफर में 3 हजार रुपये तक और कम किया जा सकता है। 

एक्सचेंज ऑफर में यह हैंडसेट 25,800 रुपये तक और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। सेल में आपके लिए एक जबर्दस्त पार्टनर ऑफर भी है। इसमें कंपनी iQOO 11 खरीदने वाले यूजर्स को 2,999 रुपये के Vivo TWS Air फ्री में ऑफर कर रही है। 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 

फोन में कंपनी 1440×3200 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का 2K E6 AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 16जीबी तक की रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। 

जियो का तगड़ा ऑफर, फ्री मिल रहा 40GB डेटा, 84 दिन तक रोज 3GB भी

इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 13 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है, जो 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर काम करता है।

(Photo: flashfly) 

[ad_2]

Source link