Home Tech & Gadget iQOO के इस फोन ने गाढ़े झंडे, AnTuTu स्कोर में Galaxy S23 Ultra को पछाड़ा

iQOO के इस फोन ने गाढ़े झंडे, AnTuTu स्कोर में Galaxy S23 Ultra को पछाड़ा

0
iQOO के इस फोन ने गाढ़े झंडे, AnTuTu स्कोर में Galaxy S23 Ultra को पछाड़ा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

स्मार्टफोन ब्रांड्स अब ऐसे मिड-रेंज, ‘किफायती फ्लैगशिप’ स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं, जो पावर और परफॉर्मेंस के मामले में 2023 के महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को टक्कर दे रहे हैं और इसका सबसे ताजा उदाहरण iQOO Neo 9 Pro बन गया है। iQOO इंडिया ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक टीजर शेयर किया है जिसमें कंपनी ने iQOO Neo 9 Pro के AnTuTu स्कोर का खुलासा किया गया है। कंपनी ने दावा कि है कि फोन ने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 1.7 मिलियन का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। वहीं, मायस्मार्टप्राइस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 1.7 मिलियन स्कोर के साथ इसने 2023 के टॉप फ्लैगशिप फोन में से एक Samsung Galaxy S23 Ultra को पीछे छोड़ दिया है, जिसने टेस्ट में 1204074 का स्कोर हासिल किया था। बता दें कि iQOO भारत में 22 फरवरी को Neo 9 Pro लॉन्च करेगा।

OnePlus 12R को भी टक्कर देगा iQOO Neo 9 Pro

जिस तरह से iQOO डिवाइस की मार्केटिंग कर रहा है, उससे लगता है कि Neo 9 Pro हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 12R को टक्कर देगा, जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। iQOO ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च होगा। डिवाइस का बेस वेरिएंट 8GB रैम और 256GB कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। टॉप-एंड वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन Amazon India के अलावा iQOO India के ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।

पूरे 84 दिन के लिए FREE हुआ Netflix, साथ में कॉलिंग और 5G डेटा दोनों Unlimited

दमदार कैमरा और प्रोसेसर मिलेगा

iQOO ने यह भी कंफर्म किया है कि भारतीय वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके विपरीत, फोन का चीनी वेरिएंट मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 प्रोसेसर पर काम करेगा। ब्रांड स्मार्टफोन को Q1 सुपरकंप्यूटिंग चिपसेट से भी लैस करेगा, जो डिवाइस को 144 FPS गेम फ्रेम इंटरपोलेशन और 900 पिक्सल सुपर रिजॉल्यूशन हासिल करने में मदद करेगा। स्मार्टफोन MEMC (मोशन एस्टीमेशन, मोशन कॉम्पेंसेशन) तकनीक को भी सपोर्ट करेगा। ब्रांड ने यह भी कंफर्म किया है कि फोन में 50 मेगापिक्सेल सोनी IMX 920 सेंसर होगा, जिसने हाल ही में Vivo X100 सीरीज स्मार्टफोन के साथ डेब्यू किया है।

आज किया यह रिचार्ज तो मजे ही मजे, पूरे 1 साल फ्री मिलेंगे 14 OTT, साथ में 5G डेटा; खर्च ₹12 रोज

इतनी हो सकती है iQOO Neo 9 Pro की कीमत

अमेजन इंडिया ने एक प्रतियोगिता शुरू की है जो नियो 9 प्रो स्मार्टफोन की माइक्रो-साइट पर लाइव है। प्रतियोगिता में सभी प्रश्नों का उत्तर देने वाले विजेताओं को 40,000 रुपये तक का इनाम दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के पुरस्कार से हिंट मिलता है कि iQOO स्मार्टफोन की कीमत 40,000 रुपये से कम के सेगमेंट में रख सकता है। इससे पहले, ब्रांड ने यह भी खुलासा किया था कि नियो 9 प्रो फायरी रेड और कॉन्करर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फायरी रेड कलर में लेदर टेक्चर के साथ डुअल कलर फिनिश होगी।

[ad_2]

Source link