[ad_1]
Israel Iran Tensions Live Updates: अशांति और अस्थिरता से जूझ रहे मध्य पूर्व में एक बार फिर से युद्ध की शुरुआत हो गई है. इस बार इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया है. शुक्रवार सुबह इजराइल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉइन के तहत ईरान पर बड़ा हमला किया. इस हमले में ईरान को भारी नुकसान पहुंचा. इजराइली स्ट्राइक में ईरान के छह वैज्ञानिक और कई शीर्ष मिलिट्री कमांडर मारे गए. इन हमलों में अब तक 78 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. जबकि 350 से अधिक लोग घायल हुए हैं. यही नहीं इजरायल ने हमला कर ईरान के मुख्य परमाणु संयंत्र के ऊपरी हिस्से को तबाह कर दिया है.
इजराइली हमले में ईरान के आईआरजी प्रमुख समेत कई की मौत
दरअसल, इजराइल ने शुक्रवार सुबह ईरान पर हमला कर दिया. इस हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स प्रमुख हुसैन सलामी, ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी अली शामखानी और आईआरजीसी की एयरफोर्स के कमांडर आमिर अली हाजीजादेह की मौत हो गई.
इजराइल के इस हमले से ईरान बौखला गया. उसके बाद ईरान ने भी इजराइल पर हमला कर दिया. ईरान ने शुक्रवार रात इजराइली शहरों पर 150 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी. शुक्रवार सुबह ईरान पर हमला करने के बाद इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ऑपरेशन राइजिंग लॉइन तब तक जारी रहेगा जब तक इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती.
ईरान ने दिया करारा जवाब
इजराइल के इस हमले के बाद ईरान ने भी उसे करारा जवाब दिया. ईरान ने इजराइल पर की गई सैन्य कार्रवाई को ट्रू प्रॉमिस थ्री नाम दिया है. इस बीच ईरान ने दावा किया कि उसने इजरायल पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं. ईरान के इस हमले में कई इमारतों को नुकसान हुआ है जबकि कई नागरिक भी घायल हुए हैं.
इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने किया पीएम मोदी को कॉल
इजराइल और ईरान तनाव के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को कॉल किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को वर्तमान हालातों की जानकारी भी दी. उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि वह परमाणु समझौता करें, वरना उस पर और बड़ा हमला किया जाएगा.
-
Jun 14, 2025 10:17 IST
इजराइल को मिला अमेरिका का साथ
Israel Iran War Live: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने इजराइल की मदद की. इसके साथ ही उन्होंने मिसाइलों को भी मार गिराने में सक्रिय भूमिका निभाई है. उधर इजराइल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि, ‘ईरान ने रेड लाइन पार की है और अब इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.’
-
Jun 14, 2025 10:14 IST
बंकर में रहकर गुजारी लोगों ने रात
Israel-Iran Tensions Live: इजरायली हमलों का जवाब देते हुए ईरान ने शुक्रवार रात मिसाइलों की बौझार कर दी. इजराइल डिफेंस फोर्स की मानें तो जब ईरान ने हमला किया तब बहुत से लोग खुले में थे. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. एक बड़ी मिसाइल का टुकड़ा उत्तरी इजराइल के एक कस्बे में गिरा, जिससे भारी नुकसान हुआ है. वहीं तेल अवीव में एक इमारत में कई लोग फंस गए. जिन्हें सेना ने बंकर से सुरक्षित निकाल लिया है. ईरानी हमलों के दौरान पूरे देश में बंकरों में रहकर लोगों ने रात गुजारी.
[ad_2]
Source link