[ad_1]
जारी रहेगी यूक्रेन को मानवीय सहायता
इजरायली पत्रकार बराक रैविड ने ट्विटर पर एक थ्रेड शेयर कर इसकी जानकारी दी है। कोहेन ने जोर देकर कहा कि विदेश मंत्रालय इस मुद्दे पर सुरक्षा कैबिनेट के लिए एक प्रेजेंटेशन तैयार करेगा। हालांकि उन्होंने कहा है कि यूक्रेन को इजरायल की मानवीय सहायता जारी रहेगी। लेकिन इजरायली मंत्री का पहला भाषण यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के लिए एक झटका है क्योंकि पिछली सरकार रूस के प्रति काफी सख्त थी।
जेलेंस्की के लिए अहम इजरायली मंत्री का भाषण
पिछले 10 महीने से जारी जंग में कोहेन का बयान जेलेंस्की के लिए काफी मायने रखता है। इजरायल के पूर्व विदेश मंत्री लापिड ने रूस के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने रूसी हमले की सार्वजनिक रूप से निंदा की थी और कहा था कि रूसी सेना ने युद्ध अपराध किए हैं। हमले के बाद से लापिड ने लावरोव से बात नहीं की और कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद संभालने के बाद उन्होंने पुतिन से बात नहीं की थी।
[ad_2]
Source link