[ad_1]
नई दिल्लीः गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास आतंकवादी संगठन द्वारा दक्षिणी क्षेत्रों में हमला शुरू करने के एक दिन बाद इजरायली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. रविवार को इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने आधिकारिक तौर पर फिलिस्तीन के साथ युद्ध का ऐलान किया. रिपोर्टों में कहा गया है कि 600 से अधिक इजरायली मारे गए हैं और हजारों घायल हुए हैं. साथ ही यह भी दावा किया गया है कि हमास के आतंकियों द्वारा इजराइल के सैनिकों और नागरिकों को बंधक बनाया जा रहा है. इसके अलावा आतंकवादी घर-घर जाकर लोगों को गोली मार रहे हैं या उन्हें घसीट कर ले जा रहे हैं.
घातक हमले से घबराया हुआ इजराइल अपने मतभेदों को दूर करते हुए एक आपातकालीन एकता सरकार पर विचार कर रहा है. इजरायली सैनिक दक्षिणी इजरायल की सड़कों पर हमास के लड़ाकों के साथ संघर्ष कर रहे हैं, जबकि उत्तरी इजरायल में लेबनान के हिजबुल्लाह की एंट्री के चलते व्यापक संघर्ष की आशंका पैदा होने के कारण थोड़ी देर के लिए गोलीबारी हुई. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा है कि इजरायल को सैन्य सहायता जारी रहेगी और “आने वाले दिनों में और भी मदद मिलेगी”. आइए जानते हैं अब तक के 10 बड़े अपडेट्स…
हमास द्वारा हमला करने के बाद इजरायल ने भी जवाब कार्रवाई शुरू कर दी है. हमास के हमले में अभी तक 600 से अधिक इजरायली मारे गए हैं और 1000 के करीब घायल हुए हैं. गाजा अधिकारियों ने कहा कि तटीय इलाके पर इजरायली हवाई हमलों में फिलीस्तीनियों की मौत की संख्या कम से कम 413 हो गई है, जबकि हजारों लोग घायल हो गए हैं.
वहीं हमास और इजराइल के बीच शुरू हुए युद्ध में लेबनान के हिजबुल्लाह की भी एंट्री हो गई है. उसने तीन इजरायली ठिकानों पर दर्जनों रॉकेट और गोले दागे हैं. हिजबुल्लाह ने बयान जारी करते हुए कहा कि उसने विवादित सीमा क्षेत्र में इजरायली ठिकानों पर बड़ी संख्या में तोपखाने के गोले और टारगेट मिसाइलें दागीं हैं. साथ ही उसने यह भी कहा कि इजराइल के खिलाफ हमास द्वारा शुरू किए गए हमले के साथ उनका यह हमला एकजुटता दिखाने के लिए था.
.
Tags: Hamas attack on Israel, Israel News
FIRST PUBLISHED : October 9, 2023, 07:00 IST
[ad_2]
Source link